UPSC Interview Tricky Questions: UPSC इंटरव्यू के ट्रिकी रीजनिंग सवालों से परखें अपनी मैथ पावर, क्विक थिंकिंग और प्रेजेंस ऑफ माइंड। जानें सवाल, सटीक जवाब और आसान लॉजिक।

UPSC Reasoning Questions: UPSC इंटरव्यू में ट्रिकी रीजनिंग सवाल कैंडीडेट से पूछे जाते हैं। इन सवालों के माध्यम से इंटरव्यूअर कैंडीडेट की मैथ पावर, क्विक थिकिंग प्रोसेस, प्रजेंस ऑफ माइंड, प्रेशर में डिसीजन लेने की क्षमता देखते हैं। कई बार सवाल में बहुत कम जानकारी होती है, लेकिन उसी जानकारी से एक सटीक सॉल्यूशन निकालना होता है। UPSC जैसे इंटरव्यू में आंसर के साथ यह बताना भी होता है कि आपने जवाब तक पहुंचने के लिए कौन-सा लॉजिक इस्तेमाल किया। आइए जानते हैं कुछ रीजनिंग सवाल और उनके जवाब...

सवाल: 3 लीटर और 5 लीटर के बर्तन से 4 लीटर पानी कैसे नापेंगे?

सवाल - आपके पास 2 बर्तन हैं। एक की क्षमता 3 लीटर है और दूसरे की 5 लीटर। किसी भी बर्तन पर लीटर का कोई निशान नहीं है। आपके पास पर्याप्त पानी है। आपको इन दोनों बर्तनों की मदद से ठीक 4 लीटर पानी नापना है। कैसे करेंगे?

स्टेप बाय स्टेप जानें इस सवाल का जवाब

Step 1: 5 लीटर वाला बर्तन भरें

5 लीटर वाले बर्तन को पूरी तरह पानी से भर लें।

5 लीटर वाला = 5 लीटर

3 लीटर वाला = 0 लीटर

Step 2: 5 लीटर से 3 लीटर वाला बर्तन भरें

अब 5 लीटर वाले बर्तन से पानी 3 लीटर वाले बर्तन में डालें, जब तक 3 लीटर वाला बर्तन पूरा न भर जाए।

और अब -

5 लीटर वाला = 2 लीटर

3 लीटर वाला = 3 लीटर

Step 3: 3 लीटर वाला बर्तन खाली कर दें..

अब 3 लीटर वाला बर्तन पूरी तरह खाली कर दें।

और अब...

5 लीटर वाला = 2 लीटर

3 लीटर वाला = 0 लीटर

Step 4: 2 लीटर को 3 लीटर वाले बर्तन में डालें

अब 5 लीटर वाले बर्तन में मौजूद 2 लीटर पानी को 3 लीटर वाले बर्तन में डाल दें।

और अब...

5 लीटर वाला = 0 लीटर

3 लीटर वाला = 2 लीटर

Step 5: 5 लीटर वाला बर्तन फिर भरें

अब 5 लीटर वाले बर्तन को दोबारा पूरा भर लें।

और अब...

5 लीटर वाला = 5 लीटर

3 लीटर वाला = 2 लीटर

Step 6: 5 लीटर वाले बर्तन से 3 लीटर वाले में पानी डालें

3 लीटर वाले बर्तन में पहले से 2 लीटर पानी मौजूद है। उसे पूरा भरने के लिए इसमें सिर्फ 1 लीटर पानी चाहिए।

इसलिए 5 लीटर वाले बर्तन से 1 लीटर पानी 3 लीटर वाले बर्तन में डालेंगे।

और अब...

5 लीटर वाला = 4 लीटर

3 लीटर वाला = 3 लीटर

सही उत्तर - मतलब 5 लीटर वाले बर्तन में ठीक 4 लीटर पानी बच गया।

सवाल: एक कमरे के बाहर 3 स्विच हैं और दूसरे बंद कमरे में 3 बल्ब। हर स्विच एक बल्ब से जुड़ा है। आप बल्ब वाले कमरे में सिर्फ एक बार जा सकते हैं। कैसे पता करेंगे कि कौन-सा स्विच किस बल्ब का है?

जवाब: पहले स्विच को कुछ देर ऑन रखें, फिर बंद कर दें। दूसरा स्विच ऑन करें और कमरे में जाएं।

जलता हुआ बल्ब = दूसरा स्विच

बंद लेकिन गर्म बल्ब = पहला स्विच

बंद और ठंडा बल्ब = तीसरा स्विच

ट्रिक: केवल रोशनी नहीं, गर्मी को भी clue बनाना है।

ये भी पढ़ें- UPSC Interview के ये 10 ट्रिकी सवाल घुमा देंगे दिमाग, जवाब देने से पहले 2 बार पढ़िए सवाल

सवाल: 8 गेंदों में से एक गेंद बाकी से भारी है। तराजू का सिर्फ 2 बार इस्तेमाल करके उसे कैसे खोजेंगे?

जवाब: 3 गेंद बनाम 3 गेंद तौलें। अगर बराबर हैं तो भारी गेंद बची हुई 2 गेंदों में है। उन्हें आपस में तौल लें।

अगर एक तरफ भारी है तो उसी 3 गेंदों के समूह में भारी गेंद है। उनमें से 2 को तौलें। बराबर होने पर तीसरी भारी होगी, अन्यथा भारी वाली गेंद मिल जाएगी।

सवाल: एक व्यक्ति तेज बारिश में बिना छतरी के चला, लेकिन उसके बाल गीले नहीं हुए। क्यों?

जवाब: वह गंजा था।

ट्रिक: सवाल हमें यह मानने पर मजबूर करता है कि उसके बाल हैं।

सवाल: अंधेरे कमरे में मोमबत्ती, लालटेन और गैस स्टोव है। आपके पास सिर्फ एक माचिस है। सबसे पहले क्या जलाएंगे?

जवाब: माचिस।

ट्रिक: बाकी चीजों को जलाने के लिए पहले माचिस जलानी पड़ेगी।

सवाल: एक साल में कितने महीनों में 28 दिन होते हैं?

जवाब: 12 महीने। हर महीने में कम से कम 28 दिन होते हैं।

ट्रिक: हमारा दिमाग तुरंत सिर्फ फरवरी के बारे में सोचता है।

ये भी पढ़ें- कमरे में पानी, कांच के टुकड़े और मरी मछली...आखिर हुआ क्या? UPSC का ट्रिकी सवाल आपको उलझा देगा

सवाल: डॉक्टर ने 3 गोलियां दीं और कहा कि हर आधे घंटे में एक गोली खानी है। तीनों गोलियां कितने समय में खत्म होंगी?

जवाब: 1 घंटे में।

पहली गोली अभी, दूसरी 30 मिनट बाद और तीसरी 60 मिनट बाद।

सवाल: कमरे में फर्श पर पानी और कांच के टुकड़े पड़े हैं। पास में एक मरी हुई मछली है। क्या हुआ?

जवाब: सबसे संभावित कारण है कि कांच का एक्वेरियम टूट गया। पानी बाहर फैल गया और मछली पानी से बाहर आने के कारण मर गई।

ट्रिक: “एक्वेरियम” शब्द सवाल में नहीं है। clues को जोड़कर missing information निकालनी है।

सवाल: एक कमरे में 10 लोग हैं। हर व्यक्ति बाकी सभी से सिर्फ एक बार हाथ मिलाता है। कुल कितने handshake होंगे?

जवाब: 45।

जवाब का डिटेलः 9 + 8 + 7 + 6 + 5 + 4 + 3 + 2 + 1 = 45

एक हैंडशेक को 2 बार नहीं गिनना है।

सवाल: भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक मुर्गा अंडा देता है। अंडा किस देश का होगा?

जवाब: किसी देश का नहीं, क्योंकि मुर्गा अंडा नहीं देता। अंडा मुर्गी देती है।

ट्रिक: असली clue “मुर्गा” शब्द में छिपा है।

सवाल: आपके पास 5 सेब हैं। आपने 2 सेब उठा लिए। आपके पास कितने सेब हैं?

जवाब: 2 सेब। क्योंकि आपने जो 2 सेब उठाए हैं, वे आपके पास हैं।

ट्रिक: लोग सवाल को “कितने बचेंगे?” समझ लेते हैं, जबकि ऐसा पूछा ही नहीं गया है।

ट्रिकी रीजनिंग सवाल सॉल्व करने का 5 बेस्ट तरीका

1. Read - सवाल को पूरा पढ़ें

पहले पूरा सवाल समझें। तुरंत उत्तर देने की कोशिश न करें।

2. Identify - असली समस्या पहचानें

खुद से पूछें: “मुझे आखिर हासिल क्या करना है?”

3 और 5 लीटर वाले सवाल में लक्ष्य था-ठीक 4 लीटर।

3. Break - समस्या को छोटे फेज में बांटें

बड़ी समस्या का सीधा समाधान न मिले तो छोटे-छोटे steps बनाएं।

4. Challenge Assumptions - अपनी ही बातों को चुनौती दें

पूछें: “क्या मैं ऐसी कोई बात मान रहा हूं जो सवाल में लिखी ही नहीं है?”

5. Explain - जवाब के पीछे का लॉजिक बताएं

UPSC इंटरव्यू में केवल “4 लीटर” कहना ठीक नहीं होगा। बेहतर होगा डिटेल आंसर बताएं...

जैसे - “पहले 5 लीटर के बर्तन से 3 लीटर निकालकर उसमें 2 लीटर बचाऊंगा। फिर उस 2 लीटर को 3 लीटर के बर्तन में डालकर दोबारा 5 लीटर भरूंगा। 3 लीटर वाले बर्तन में पहले से 2 लीटर होने के कारण उसे भरने के लिए सिर्फ 1 लीटर जाएगा। इसलिए 5 लीटर वाले बर्तन में ठीक 4 लीटर बच जाएगा।”