
UPSC Interview Tricky Questions: यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान ऐसे सवालों का मकसद हमेशा कैंडीडेट्स से कोई हार्ड मैथमेटिकल आंसल निकलवाना नहीं होता। कई बार बोर्ड ऐसा सवाल पूछता है जिसका जवाब सामने की कंडीशन्स को ध्यान से देखने और सोचने पर मिलता है। कैंडीडेट अगर सवाल सुनते ही कोई कहानी गढ़ने लगे, तो वह फंस सकता है। वहीं अगर वह हर शब्द को ध्यान से पढ़े, मौजूद फैक्ट को अलग करे और फिर सबसे सिंपल संभावित कारण तलाशे, तो बेहतर आंसर हो सकता है। इस तरह के सवालों में presence of mind, observation, logical reasoning, common sense और pressure handling मेन होते हैं। एक ही सवाल के एक से ज्यादा तार्किक आंसर संभव हो सकते हैं। इसलिए इंटरव्यू में सिर्फ आंसर बताना ही नहीं, बल्कि सामने वाले को यह समझाना भी जरूरी होता है कि आप उस आंसर तक कैसे पहुंचे। नीचे देखिए कुछ ट्रिकी सवाल और उनके जवाब -
जवाब - सबसे संभावित जवाब है- मछली एक कांच के फिश टैंक या एक्वेरियम में थी, जो गिरकर टूट गया।
अब समझते हैं कैसे -
फर्श पर पानी है।
फर्श पर कांच के टुकड़े हैं।
पास में मरी हुई मछली है।
इन तीनों चीजों को जोड़ने पर सबसे सिंपल रिजल्ट निकलता है कि कमरे में एक कांच का एक्वेरियम था। वह किसी वजह से गिर गया या टूट गया। एक्वेरियम टूटने के बाद उसका पानी फर्श पर फैल गया और मछली पानी से बाहर आ गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
ट्रिक यह है कि सवाल में कहीं भी एक्वेरियम शब्द नहीं दिया गया है। आपको उपलब्ध इशारों-संकेतों से गायब इन्फॉर्मेशन का अनुमान लगाना है। यहां सबसे जरूरी बात है- बहुत ज्यादा दिमाग लगाने, सोचने करने की जरूरत नहीं है। जैसे- यह दिमाग लगाना कि कमरे में बाढ़ आ गई थी या किसी ने जानबूझकर मछली को मार दिया, आदि। कोशिश करें जो संकेत मिल रहे हैं, उनके अराउंड पॉसिबल थिकिंग करें।
सवाल का उत्तर होगा - “सबसे संभावित कारण यह है- कमरे में रखा कांच का एक्वेरियम टूट गया। उसके टूटने से पानी बाहर फैल गया और मछली पानी से बाहर आने के कारण मर गई।”
जवाब: वह गंजा था। उसके सिर पर बाल ही नहीं थे, इसलिए बाल गीले होने का सवाल नहीं उठता।
सिंपल ट्रिक: सवाल में यह मान लिया जाता है कि इंसान के बाल जरूर होंगे। यही अनुमान को सही दिशा में पकड़ना है।
जवाब: माचिस।
सिंपल ट्रिक: लोग मोमबत्ती या लालटेन के बारे में दिमाग लगाने लगते हैं, जबकि उन्हें कुछ भी जलाने से पहले माचिस जलानी पड़ेगी।
जवाब: 12 महीने। क्योंकि हर महीने में कम से कम 28 दिन होते हैं।
सिंपल ट्रिक: इस तरह के सवाल को सुनकर लोगों के दिमाग में सबसे पहले फरवरी आता है।
जवाब: 2 सेब। क्योंकि सवाल पूछा जा रहा है कि आपने कितने सेब उठाए, मतलब जो आपने उठाए वे आपके पास हैं।
सिंपल ट्रिक: कैंडीडेट अक्सर 5−2 = 3 कर देते हैं और यहीं पर फंस जाते हैं।
जवाब: ड्राइवर से उसका नाम पूछ सकते हैं।
सिंपल ट्रिक: सवाल में कोई कठिन तकनीकी जानकारी नहीं मांगी गई है। सबसे सीधा रास्ता चुनना है।
जवाब: किसी देश का नहीं, क्योंकि मुर्गा अंडा नहीं देता।
सिंपल ट्रिक: सवाल में “मुर्गा” शब्द को नजरअंदाज करके लोग सीमा और देश के बारे में तत्काल बताने लग जाते हैं।
जवाब: 1 घंटा। मान लीजिए पहली गोली अभी खाई। दूसरी 30 मिनट बाद और तीसरी 60 मिनट बाद। इसलिए कुल समय 1 घंटा होगा।
सिंपल ट्रिक: जवाब बताने की जल्दबाजी में कैंडीडेट 1.5 घंटे सोच लेते हैं।
जवाब: नहीं, क्योंकि “विधवा पत्नी” का मतलब है- उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन इस पहेली का अपेक्षित ट्रिक आंसर यह है कि अगर वह शख्स विधवा पत्नी की बात कर रहा है, तो वह स्वयं जीवित पति के रूप में उस पत्नी का पति नहीं हो सकता।
सिंपल ट्रिक: सवाल की भाषा और संबंधों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Calendar Trick: 30 सेकंड में हल करें 5 Monday और 5 Tuesday वाला सवाल
जवाब: 45। क्योंकि हर इंसान बाकी 9 लोगों से हाथ मिलाता है। इससे 10 × 9 = 90 मिलता है, लेकिन हर हैंडशेक 2 लोगों के बीच है और 2 बार गिना गया है।
इसलिए: 90 ÷ 2 = 45
सिंपल ट्रिक: एक ही हैंडशेक को 2 बार गिनने से बचना है।
जवाब: वह व्यक्ति 7वीं मंजिल के बाद लिफ्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहता या किसी विशेष कारण से सीढ़ियों से उतरता है। लेकिन इस पहेली का सही उत्तर उल्टा होता है - शख्स छोटी कद-काठी का होता है और वह 10वीं मंजिल का बटन नहीं दबा पाता। इसलिए वह उपलब्ध ऊंचे बटन तक पहुंचकर बाकी दूरी सीढ़ियों से तय करता है।
सिंपल ट्रिक: पहेली के शब्दों और उसके अंतर को पहचानना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- IQ Test: बारिश में बिना छाता चला आदमी, बाल नहीं हुआ गीला-क्यों? UPSC का मजेदार सवाल, जवाब जानकर मुस्कुरा देंगे आप
1. सवाल को शब्दशः पढ़ें - सवाल में जो लिखा है, सिर्फ उसी को फैक्ट मानें। अपनी तरफ से यह ना मान लें कि कोई चीज मौजूद है।
2. Hidden Assumption पकड़ें - खुद से पूछें: “मैं इस सवाल में क्या मानकर चल रहा हूं, जो वास्तव में लिखा नहीं है?” यही अक्सर ट्रिक होती है।
3. सभी Clues को जोड़ें - मसलन पानी + कांच + मरी मछली = टूटा हुआ एक्वेरियम। अलग-अलग संकेतों को देखने के बजाय उन्हें एक साथ जोड़कर देखें।
4. सबसे सरल Explanation चुनें : अगर 25 जवाब संभव हैं तो पहले कम assumptions वाला सबसे सामान्य और तार्किक जवाब चुनें।
इसे सरल भाषा में Occam's Razor का थॉट कह सकते हैं, जबरदस्ती के पेंच से बचना चाहिए।
5. उत्तर के साथ Reason जरूर बताएं: सिर्फ यह न कहें कि “एक्वेरियम टूट गया।”
बेहतर उत्तर होगा: “सबसे संभावित कारण यह है कि कांच का एक्वेरियम गिरकर टूट गया। इसलिए पानी फर्श पर फैल गया और मछली पानी से बाहर आने के कारण मर गई।” इससे इंटरव्यू बोर्ड को आपका reasoning process (तर्क प्रक्रिया) दिखाई देता है।
एक लाइन में सिंपल फॉर्मूला
Read → Assumption हटाओ → Clues जोड़ो → Simple Explanation चुनो → Reason के साथ जवाब दो