सोमवार, गुरुवार और शनिवार को बाल क्यों नहीं कटवाने चाहिए? गलत दिन बाल कटवाने से क्या होता है?

Published : Jul 31, 2026, 08:00 AM IST
Which Day Not to Cut Hair

सार

Which Day Not to Cut Hair: हफ्ते के किन दिनों में बाल कटवाना अशुभ माना जाता है? जानिए धर्म, मान्यताओं और शुभ दिन से जुड़ी पूरी सच्चाई और धार्मिक मान्यता।

Hair Cutting Religious Beliefs: हिंदू धर्म में हर काम के लिए कुछ शुभ और कुछ वर्जित समय बताए गए हैं। जैसे पूजा-पाठ, व्रत, शादी-विवाह और गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है, उसी तरह बाल और नाखून कटवाने को लेकर भी कुछ मान्यताएं हैं। कई परिवारों में सप्ताह के कुछ दिनों में बाल कटवाने से बचा जाता है। सवाल यह है- कौन-से दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए? इसके पीछे धार्मिक कारण क्या हैं? आइए जानते हैं...

क्या धर्मग्रंथों में इसका उल्लेख मिलता है?

सप्ताह के कुछ दिनों को देवताओं से जोड़ा गया है। मान्यताओं के आधार पर कुछ दिनों में बाल कटवाने से बचने की सलाह दी जाती है।

1. सोमवार को बाल क्यों नहीं कटवाना चाहिए?

सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। मान्यता है- इस दिन शिवजी की पूजा, जलाभिषेक और व्रत का विशेष महत्व होता है। इसलिए कई परिवार सोमवार को बाल या दाढ़ी नहीं कटवाते। इस दिन शरीर में किसी प्रकार का अनावश्यक परिवर्तन करने से बचना चाहिए और दिन को भगवान शिव की भक्ति में बिताना चाहिए।

2. गुरुवार को बाल क्यों नहीं कटवाना चाहिए?

गुरुवार भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बाल कटवाने से गुरु का आशीर्वाद कम होता है और ज्ञान, धन तथा सुख-समृद्धि पर गलत असर पड़ सकता है। इस वजह से कई लोग गुरुवार को बाल नहीं कटवाते।

3. शनिवार को क्यों नहीं कटवाना चाहिए?

शनिवार भगवान शनि देव का दिन माना जाता है। मान्यता के अनुसार- इस दिन संयम, सेवा और पूजा पर ध्यान देना चाहिए। इसलिए कई परिवार शनिवार को भी बाल कटवाने से बचते हैं।

ये भी पढ़ें- शिव के 108 नाम, 5 सबसे प्रचलित कथा और जप का महत्व, नीलकंठ से मृत्युंजय तक जानें हर नाम की महिमा

किस दिन बाल कटवाना सबसे शुभ होता है?

कई धार्मिक परंपराओं में बुधवार और शुक्रवार को बाल कटवाने के लिए सबसे शुभ माना जाता है। कुछ लोग रविवार को भी बाल कटवा लेते हैं, लेकिन अलग-अलग जगहों में इसकी मान्यता अलग हो सकती है।

अगर मजबूरी में बाल कटवाने पड़ जाएं तो?

धार्मिक दृष्टि से नियत (भावना) को महत्व दिया गया है। अगर जॉब, एग्जाम, यात्रा, सेना, अस्पताल या किसी अन्य आवश्यक कारण से बाल कटवाने पड़ें, तो इसे गलत नहीं माना जाता।

ये भी पढ़ें- शिवजी को क्यों नहीं चढ़ाई जाती तुलसी?

क्या यह नियम सभी पर समान रूप से लागू है?

नहीं। भारत के अलग-अलग राज्यों, समुदायों और परिवारों में अलग-अलग परंपराएं हैं। कुछ लोग सिर्फ गुरुवार को बाल नहीं कटवाते, कुछ सोमवार और शनिवार को भी बचते हैं।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

RAC टिकट है तो जान लें अपना हक! कंज्यूमर कमीशन ने रेलवे पर लगाया ₹25,000 का जुर्माना
हर हिंदू घर में क्यों रखा जाता है गंगाजल? अंतिम समय में क्यों पिलाया जाता है गंगाजल? जानें मान्यता-महत्व और शुभ कारण