गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा गैंगस्टर नीरज बावानिया को उसकी पत्नी और नवजात बच्चों से मिलने के लिए छह घंटे की पैरोल दिए जाने के बाद सुरक्षाकर्मी उसके साथ गए। ये बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले नीरज की तरफ से सीनियर वकील सुनील दलाल और वकील गगन भटनागर कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 14 अगस्त को नीरज की पत्नी की इमरजेंसी सर्जरी हुई थी। यह काफी जटिल सर्जरी थी और करीब 27 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में ही उन्होंने तीन बच्चों को जन्म दिया है।
26
वकीलों ने बताया कि जन्म के कुछ घंटों बाद ही दुर्भाग्य से एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी दो बच्चे नई दिल्ली के मोती नगर स्थित एक अस्पताल के NICU में भर्ती हैं। इनमें से एक बच्चा वेंटिलेटर पर है, जबकि दूसरा CPAP सपोर्ट पर है। हालांकि,पहले निचली अदालत ने नीरज को अंतरिम जमानत देने से साफ इनकार कर दिया था। कोर्ट ने गैंगवार के खतरे और नीरज के हाई-रिस्क कैदी होने का हवाला दिया था। लेकिन बाद में उसे बेल दे दी गई।
36
बता दें कि नीरज बवाना की गिनती देश के मोस्ट वॉटेड गैंगस्टरों में होती है। नीरज सहरावत मूल रूप से दिल्ली के बवाना का रहने वाला है। इसलिए उसने अपना नाम नीरज बवाना रख लिया। उस पर हत्या, जमीन पर कब्जा, लूटपाट समेत उस पर करीब 50 केस दर्ज हैं। वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद है।
बताया जाता है कि नीरज जेल में बंद होने के बाद भी क्राइम कर रहा है। उसके 100 से ज्यादा गुर्गे बताए जाते हैं। जो उसके कहने पर कुछ भी कर जाते हैं। नीरज बवाना पर कई हाईप्रोफाइल लोगों की हत्या का आरोप भी है।
56
बता दें कि नीरज बवाना जेल में रहता है फिर भी उसकी दहशत बरकरार है। क्योंकि वो जेल के अंदर से अपनी गैंग को चलाता है। तभी तो लोग उसे दिल्ली का दाउद भी कहते हैं। तभी तो लोगों में अभी भी उसकी गैंग का खौफ है।
66
नीरज बवाना को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का दुश्मन बताया जाता है। साथ ही वो बंबिहा गैंग का करीबी माना जाता है। वही बंबिहा गुट जो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के सपोर्ट में माना जाता है।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.