कौन हैं शहजाद पूनावाला? BJP छोड़ने की चर्चाओं के बीच क्यों हैं सुर्खियों में, जानिए एजुकेशन, करियर और फैमिली

Published : Jul 31, 2026, 12:43 PM ISTUpdated : Jul 31, 2026, 12:50 PM IST
Shehzad Poonawalla

सार

Who is Shehzad Poonawalla: शहजाद पूनावाला कौन हैं? BJP छोड़ने की चर्चाओं के बीच जानिए उनकी एजुकेशन, राजनीतिक करियर, फैमिली, प्रोफाइल और क्यों हैं सुर्खियों में।

Shehzad Poonawalla Biography: बीजेपी के चर्चित राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह उनका सोशल मीडिया प्रोफाइल बना है। उन्होंने अपने X (पूर्व में ट्विटर) बायो से "BJP National Spokesperson" हटा दिया और खुद को सिर्फ "PM नरेंद्र मोदी का आजीवन समर्थक" बताया। इसके बाद उनके सक्रिय राजनीति छोड़ने और बीजेपी से अलग होने की चर्चाएं तेज हो गईं। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इस पर कोई विस्तृत बयान नहीं दिया। इसी बीच उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू भी दोबारा शेयर किए, जिनमें वह राजनीति से आगे बढ़ने की इच्छा जाहिर करते दिखाई देते हैं। तमाम चर्चा के बीच जानिए शहजाद पूनावाला कौन हैं? एजुकेशन, करियर, फैमिली समेत रोचक बातें।

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

17 अक्टूबर 1987 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे शहजाद पूनावाला पेशे से वकील हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने संवैधानिक और कानूनी मामलों पर काम किया। वे सामाजिक मुद्दों पर भी सक्रिय रहे और 2013 में हाउसिंग में कथित सांप्रदायिक भेदभाव से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता भी रहे। इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय अखबारों में राजनीति, शासन और सार्वजनिक नीति पर लेख भी लिखे।

शहजाद पूनावाला की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

शहजाद पूनावाला ने शुरुआती पढ़ाई पुणे के सेंट विंसेंट हाई स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया और पुणे यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) की डिग्री हासिल की। राजनीति और प्रशासन की बेहतर समझ के लिए उन्होंने MIT स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे से पॉलिटिक्स और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का विशेष कोर्स भी पूरा किया।

कांग्रेस से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, फिर BJP तक पहुंचे

शहजाद पूनावाला ने 2008 में कांग्रेस से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की। वे एनएसयूआई और महाराष्ट्र कांग्रेस में कई जिम्मेदारियां निभाते रहे। लेकिन 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उन्होंने खुलकर सवाल उठाए और राहुल गांधी की ताजपोशी की प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं बताया। इसी विवाद के बाद उनका कांग्रेस से अलगाव हो गया। कुछ समय बाद वे बीजेपी के साथ जुड़े और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया पर उन्होंने बीजेपी का पक्ष मजबूती से रखा और जल्द ही पार्टी के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए।

क्या राजनीति छोड़ने वाले हैं शहजाद?

हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शहजाद पूनावाला ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीजेपी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने हाल ही में एक पुराने इंटरव्यू को दोबारा शेयर किया था, जिसमें कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि विधानसभा चुनावों तक पार्टी के लिए काम करने के बाद अब वे सार्वजनिक जीवन से आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं निर्मल पुर्जा? ब्रॉड पीक हादसे के बाद चर्चा में आए 6 महीने में 14 चोटियां फतह करने वाले क्लाइंबर

शहजाद पूनावाला की फैमिली

शहजाद पूनावाला का पालन-पोषण उनकी मां यास्मीन पूनावाला ने किया। उनके पिता सरफराज पूनावाला का निधन बचपन में ही हो गया था। उनके बड़े भाई तहसीन पूनावाला जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक हैं। दोनों भाई कभी काफी करीब थे, लेकिन 2017 में शहजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके रिश्तों में खटास आ गई। तहसीन की शादी मोनिका वाड्रा से हुई है, जो रॉबर्ट वाड्रा की रिश्तेदार हैं। आज दोनों अक्सर टीवी डिबेट्स में एक-दूसरे के आमने-सामने दिखाई देते हैं और अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ये भी पढ़ें- कौन हैं सौरव दास? CJP आंदोलन का चर्चित चेहरा, जानिए शिक्षा से लेकर करियर तक सबकुछ

टीवी डिबेट्स से बनाई अलग पहचान

बीजेपी में आने के बाद शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय टीवी डिबेट्स में पार्टी का पक्ष रखने वाले प्रमुख चेहरों में जगह बनाई। कानूनी मामलों, संविधान, राष्ट्रीय सुरक्षा, यूनिफॉर्म सिविल कोड, ट्रिपल तलाक, कल्याणकारी योजनाओं और विपक्ष पर उनके आक्रामक तर्कों ने उन्हें पहचान दिलाई। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एजेंडे को भी लगातार प्रमुखता से सामने रखते रहे।

शहजाद पूनावाला के बारे में इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • 2008 में कांग्रेस से सक्रिय राजनीति की शुरुआत की।
  • 2017 में कांग्रेस के आंतरिक चुनाव पर सवाल उठाने के बाद राष्ट्रीय चर्चा में आए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सराहना के बाद उनका राजनीतिक सफर नई दिशा में गया।
  • पेशे से वकील हैं और कई सामाजिक-वैधानिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
  • बड़े भाई तहसीन पूनावाला से राजनीतिक मतभेद लंबे समय से सार्वजनिक हैं।
  • X प्रोफाइल से BJP का नाम हटाने के बाद उनके इस्तीफे की चर्चाएं तेज हुईं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं निर्मल पुर्जा? ब्रॉड पीक हादसे के बाद चर्चा में आए 6 महीने में 14 चोटियां फतह करने वाले क्लाइंबर
कौन हैं सौरव दास? CJP आंदोलन का चर्चित चेहरा, जानिए शिक्षा से लेकर करियर तक सबकुछ