ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है? किन आदतों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर का खतरा? ब्लड प्रेशर कंट्रोल कैसे करें? जानें सबकुछ...

Published : Jul 13, 2026, 01:35 PM IST
Blood Pressure Causes

सार

Blood Pressure Kyu Badhta Hai: ब्लड प्रेशर क्या है? ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है? हाई ब्लड प्रेशर के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव के आसान उपाय और BP कंट्रोल रखने के जरूरी टिप्स यहां पढ़ें।

High BP Symptoms: ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वह दबाव है, जिससे हमारा दिल खून को धमनियों (Arteries) के जरिए पूरी बॉडी में सर्कुलेट करता है। इसे 2 तरह से मापा जाता है। सिस्टोलिक (ऊपरी संख्या): जब हार्ट खून पंप करता है। डायस्टोलिक (निचली संख्या)- जब हार्ट आराम वाली कंडीशन में होता है। अगर यह प्रेशर ज्यादा समय तक सामान्य से ज्यादा बना रहे, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर (Hypertension) कहते हैं।

ब्लड प्रेशर क्यों बढ़ता है?

1. ज्यादा नमक खाना सबसे बड़ी वजहों में से एक

नमक में मौजूद सोडियम बॉडी में पानी रोककर रखता है। इससे खून की मात्रा बढ़ती है और धमनियों पर प्रेशर बढ़ जाता है। जैसेः अगर कोई इंशान हर दिन चिप्स, नमकीन, अचार और पैकेट वाले स्नैक्स ज्यादा खाता है, तो एक समय बाद उसका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

2. तनाव (Stress) भी बढ़ा सकता है BP

जब हम तनाव में होते हैं, तब शरीर एड्रेनालिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन छोड़ता है। ये हार्मोन हार्ट की धड़कन तेज कर देते हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जैसे - ऑफिस का प्रेशर, एग्जाम की टेंशन या फेमली की टेंशन कई लोगों का BP बढ़ा देता है।

3. ज्यादा वजह और कम फिजिकल एक्टिविटीज

ज्यादा वजन होने पर हार्ट को बॉडी में खून पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही वजह है ज्यादा वजन वाले लोगों में हाई BP का खतरा ज्यादा होता है। जैसे- जो इंसान घंटों बैठे रहते हैं, रेगुलर योग नहीं करते, उनमें यह खतरा ज्यादा रहता है।

4. स्मोकिंग और शराब

सिगरेट में मौजूद निकोटीन ब्लड नशों को छोटा कर देता है। वहीं ज्यादा शराब पीने से भी समय के साथ ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

5. उम्र और परिवार की हिस्ट्री

उम्र बढ़ने के साथ धमनियां (arteries) कठोर या हार्ड होने लगती हैं। अगर परिवार में माता-पिता या भाई-बहन को हाई BP है, तो भी रिस्क बढ़ सकता है।

6. नींद की कमी भी बन सकती है वजह

हर दिन कम सोना या बार-बार नींद टूटना भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का संकेत हो सकता है। जैसे- अगर कोई इंसान हर दिन सिर्फ 4-5 घंटे सोता है, तो लंबे समय में उसका BP बढ़ने का खतरा रहता है।

हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती संकेत क्या हैं?

हाई BP को साइलेंट किलर भी कहते हैं, क्योंकि कई लोगों में लंबे समय तक कोई लक्षण नहीं दिखते। कुछ लोगों में ये संकेत दिखाई देते हैं...

  • सिरदर्द
  • चक्कर आना
  • धुंधला दिखाई देना
  • सांस फूलना
  • सीने में भारीपन
  • नाक से खून आना

ब्लड प्रेशर को कैसे कंट्रोल रखें?

  • नमक लिमिट में लें।
  • हर दिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें या योग करें।
  • फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज ज्यादा खाएं।
  • धूम्रपान और शराब से दूर रहें।
  • भरपूर नींद लें।
  • तनाव कम करने के लिए योग, मेडिटेशन या गहरी सांस लें।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना BP की दवा बंद न करें।

ब्लड प्रेशर को लेकर कुछ जरूरी आंकड़े

  • दुनिया के 1.3 अरब से ज्यादा लोग हाई BP से पीड़ित हैं।
  •  WHO के अनुसार, हर 2 में से लगभग 1 शख्स लगभग 46% लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा है।
  • ब्लड प्रेशर को क्यों कहते हैं Silent Killer? कई लोगों में सालों तक कोई क्लियर लक्षण नहीं दिखते हैं, इस दौरान दिल, किडनी, आंखों और दिमाग को नुकसान पहुंच सकता है।
  • सिर्फ 5 ग्राम नमक लें। WHO एक स्वस्थ वयस्क के लिए हर दिन 5 ग्राम (लगभग एक चम्मच) से कम नमक लेने को कहता है।

Content Sources: World Health Organization, American Heart Association, Centers for Disease Control and Prevention National Heart, Lung, and Blood Institute, Indian Council of Medical Research

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

जम्हाई क्यों आती है? सिर्फ नींद नहीं, इसके पीछे छिपे हैं शरीर और दिमाग के कई राज
पूजा में कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए? शिव पूजा में क्यों नहीं चढ़ाया जाता केतकी का फूल? जानें सब कुछ...