Heart Attack Symptoms: आजकल हार्ट अटैक सिर्फ बुजुर्गों में नहीं, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहा है। देखने में एकदम फिट दिखने वाले लोगों को भी अचानक हार्ट अटैक आ जाता है। सवाल यह उठता है हार्ट अटैक आता क्यों है?
हमारा दिल (Heart) पूरे बॉडी में ब्लड पहुंचाने का काम करता है। दिल को भी लगातार ऑक्सीजन और पोषण की जरूरत होती है। यह काम कोरोनरी धमनियां (Coronary Arteries) करती हैं। जब इन धमनियों में चर्बी (कोलेस्ट्रॉल), कैल्शियम और अन्य पदार्थ जमा होकर रुकावट पैदा कर देते हैं, तो ब्लड का सर्कुलेशन कम हो जाता है। अगर यह रुकावट अचानक पूरी तरह बंद हो जाए, तो हार्ट की मांसपेशियों (मसल्स) तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। ऐसी कंडीशन में हार्ट की सेल्स मरने लगती हैं और इसे हार्ट अटैक (Heart Attack) या मायोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction) कहा जाता है।
26
हार्ट अटैक आने के मुख्य कारण?
हार्ट अटैक की सबसे बड़ी वजह धमनियों में ब्लॉकेज होना है। लेकिन इसके पीछे कई रिस्क फैक्टर काम करता है, जैसे -
हाई कोलेस्ट्रॉल
हाई ब्लड प्रेशर
डायबिटीज
स्मोकिंग और तंबाकू
मोटापा
फिजिकल एक्टिविटीज में कमी
बहुत ज्यादा टेंशन
अनबैलेंस्ड डाइट
परिवार में पहले से हार्ट डिजीज की हिस्ट्री
इन वजहों से धमनियां धीरे-धीरे सिकुड़ने लगती हैं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
36
हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत क्या हैं?
हर इंसान में अलग-अलग सिम्प्टम्स (लक्षण) हो सकते हैं, लेकिन कुछ बेसिक लक्षण इस प्रकार हैं...
सीने में बहुत तेज दर्द या दबाव महसूस होना।
दर्द का बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, पीठ या जबड़े तक फैलना
सांस लेने में तकलीफ
ठंडा पसीना आना
उल्टी या जी मचलाना।
अचानक वीकनेस या चक्कर आना
महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में कभी-कभी बिना तेज सीने के दर्द के भी हार्ट अटैक आ जाता है।
डॉक्टरों के मुताबिक, हार्ट अटैक से बचने के लिए अच्छी लाइफ स्टाइल को अपनाना चाहिए। बैलेंस भोजन करें, रेगुलर 30 मिनट योग, धूम्रपान और तंबाकू से दूरी, ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की रेगुलर चेकअप करवाते रहना चाहिए। भरपूर नींद लें। टेंशन से दूरी बनाएं।
56
सलाह
अगर किसी को अचानक सीने में तेज दर्द, सांस फूलना या ऊपर बताए गए सिम्प्टम्स नजर आए तो तत्काल नजदीकी डॉक्टर को दिखाएं। टाइम पर ट्रीटमेंट मिलने से इंसान की जिंदगी बचाई जा सकती है।
66
हार्ट फैक्ट
World Health Organization के अनुसार, हर साल दुनिया में लगभग 1.79 करोड़ लोगों की मौत हार्ट संबंधी बीमारियों से होती है। इनमें 85% मामले हार्ट अटैक और स्ट्रोक से जुड़े होते हैं।
कॉन्टेन्ट सोर्सः World Health Organization, Centers for Disease Control and Prevention, American Heart Association, Mayo Clinic–Heart attack: Symptoms and causes.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.