MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • General Knowledge
  • OTP क्यों आता है? फोन पर आने वाले इस 6 अंकों के नंबर का क्या है असली काम

OTP क्यों आता है? फोन पर आने वाले इस 6 अंकों के नंबर का क्या है असली काम

What is OTP: हम जब इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, किसी ऐप में लॉगिन करते हैं या नया अकाउंट बनाते हैं, तो हमारे मोबाइल पर एक OTP आता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर OTP आता क्यों है और यह इतना जरूरी क्यों होता है? जानिए

3 Min read
Author : Rohan Salodkar
Published : Jul 07 2026, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
OTP क्या होता है?
Image Credit : Gemin AI

OTP क्या होता है?

OTP का पूरा नाम One-Time Password है। यह कुछ अंकों या अक्षरों का एक खास कोड होता है, जो सिर्फ एक बार और लिमिटेड टाइम के लिए मान्य रहता है। आमतौर पर यह 4, 6 या 8 अंकों का होता है और SMS, ईमेल या ऑथेंटिकेटर ऐप के जरिए भेजा जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
OTP क्यों आता है?
Image Credit : Gemini AI

OTP क्यों आता है?

OTP का सबसे बड़ा मकसद आपकी पहचान की जांच करना और आपके अकाउंट को सेक्योर रखना है। मान लीजिए किसी को आपका पासवर्ड पता चल गया। अगर केवल पासवर्ड से ही लॉगिन हो जाता, तो वह आसानी से आपके अकाउंट में घुस सकता था। लेकिन OTP आने पर उसे आपके मोबाइल या ईमेल तक भी पहुंच चाहिए होगी। यही एक्स्ट्रा सुरक्षा आपके अकाउंट को और ज्यादा सेक्योर बनाती है। इस वजह से बैंक, UPI ऐप, ई-कॉमर्स वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म OTP का यूज करते हैं।

Related Articles

Related image1
FIR क्यों दर्ज करती है पुलिस? क्या हर शिकायत पर FIR दर्ज होती है? जानें हर सवाल का जवाब
Related image2
टैक्स क्यों देना पड़ता है? आपके टैक्स का पैसा कहां जाता है? सड़क से सेना तक, जानें कैसे चलता है पूरा सिस्टम
37
OTP कैसे काम करता है?
Image Credit : Gemini AI

OTP कैसे काम करता है?

जब हम कोई जरूरी काम करते हैं, जैसे- बैंक अकाउंट में लॉगिन, ऑनलाइन पेमेंट, नया पासवर्ड बनाना, मोबाइल नंबर बदलना, नया डिवाइस जोड़ना, तो सिस्टम एक यूनिक OTP बनाता है और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर सेंड कर देता है। अगर आप सही OTP डालते हैं, तो सिस्टम मान लेता है कि यह काम सही व्यक्ति ही कर रहा है। इसके बाद ही प्रोसेस पूरा होता है।

47
OTP में टाइम लिमिट क्यों होता है?
Image Credit : Gemini AI

OTP में टाइम लिमिट क्यों होता है?

OTP कुछ मिनट बाद अपने आप बेकार हो जाता है। ऐसा सिक्यूरिटी के मकसद से किया जाता है। अगर OTP लंबे समय तक वैलिड रहे, तो कोई दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए ज्यादातर OTP सिर्फ 30 सेकंड से 10 मिनट के अंदर यूज किए जा सकते हैं।

57
OTP किसी के साथ शेयर क्यों नहीं करना चाहिए?
Image Credit : Gemini AI

OTP किसी के साथ शेयर क्यों नहीं करना चाहिए?

बैंक और साइबर सुरक्षा एजेंसियां अक्सर कहती हैं- OTP कभी किसी के साथ शेयर न करें। अगर कोई शख्स आपका OTP जान लेता है, तो वह आपके बैंक खाते, UPI, ईमेल या सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर सकता है। आजकल साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी, कूरियर एजेंट, CBI अधिकारी, कस्टम अधिकारी या सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों से OTP पूछते हैं। इसलिए OTP किसी को नहीं बताना चाहिए।

67
क्या OTP पूरी तरह सेक्योर है?
Image Credit : Gemini AI

क्या OTP पूरी तरह सेक्योर है?

OTP सुरक्षा की एक मजबूत परत है, लेकिन यह अकेले हर तरह के साइबर हमले को नहीं रोक सकता। इसलिए मजबूत पासवर्ड, डबल लेयर सिक्यूरिटी (Two-Factor Authentication), ऑफिशियल ऐप का यूज और अवेयरनेस भी जरूरी है।

77
भारत में OTP से जुड़े कुछ जरूरी आंकड़े...
Image Credit : Gemini AI

भारत में OTP से जुड़े कुछ जरूरी आंकड़े...

  • भारत में हर महीने 5.5 अरब (550 करोड़) से ज्यादा OTP SMS भेजे जाते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा OTP मार्केट हैं।
  • भारत के लगभग 90% बैंक और फिनटेक कंपनियां SMS OTP को डिफॉल्ट दूसरे सुरक्षा स्तर (Two-Factor Authentication) के रूप में इस्तेमाल करती हैं। यानी ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग लेनदेन में OTP सबसे अहम सुरक्षा परत है।
  • भारतीय नियोबैंक, डिजिटल लेंडर और फिनटेक कंपनियां हर महीने 200 करोड़ से ज्यादा OTP भेजती हैं। इनमें UPI, नेट बैंकिंग, KYC, ई-मेंटेट और ऑनलाइन पेमेंट से जुड़े OTP शामिल हैं।
  • आंकड़ों के अनुसार, भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में OTP से जुड़े फ्रॉड सबसे ज्यादा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, OTP स्कैम कुल साइबर फ्रॉड मामलों के एक-चौथाई (25% से अधिक) के लिए जिम्मेदार थे।

कॉन्टेन्ट सोर्सः Reserve Bank of India, Indian Computer Emergency Response Team, National Cyber Crime Reporting Portal, GSM Association.

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

RS
Rohan Salodkar
रोहन सालोडकर। मीडिया में 13 साल से ज्यादा का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने लोकमत न्यूज़ पेपर, मुंबई से की। दैनिक भास्कर, भोपाल में भी ये सेवाएं दे चुके हैं, यहां पर इन्होंने डिजिटल न्यूज़, सोशल मीडिया, वीडियोज के लिए ग्राफिक्स डिज़ाइन का काम किया। ग्राफ़िक डिजाइनिंग के साथ कंटेंट ऑपरेशन्स, सुपरविजन, राइटिंग और वीडियो एडिटिंग में भी इनका हाथ मजबूत है। इन्होंने B.Com टैक्सेशन किया हुआ है।
जनरल नॉलेज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पांव पसारना, पापड़ बेलना और पानी फेरना...जानें ‘प’ अक्षर के 50 मुहावरे और उनका मतलब
Recommended image2
Putin का ‘Flying Kremlin’ तो Modi का Air India One, BRICS नेताओं के VVIP विमानों की पूरी कहानी
Recommended image3
Putin की Swimming से Modi के Yoga तक, BRICS नेताओं की ये आदतें जानकर चौंक जाएंगे आप
Recommended image4
Hindi Muhavare: ‘नाक में दम’ से ‘नेकी कर दरिया में डाल’ तक, जानें ‘न’ से शुरू होने वाले मुहावरों के मतलब
Recommended image5
KBC Quiz: संतोष ट्रॉफी से लेकर नोबेल पुरस्कार तक, कौन बनेगा करोड़पति में काम आएंगे ये सवाल
Related Stories
Recommended image1
FIR क्यों दर्ज करती है पुलिस? क्या हर शिकायत पर FIR दर्ज होती है? जानें हर सवाल का जवाब
Recommended image2
टैक्स क्यों देना पड़ता है? आपके टैक्स का पैसा कहां जाता है? सड़क से सेना तक, जानें कैसे चलता है पूरा सिस्टम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved