MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • General Knowledge
  • टैक्स क्यों देना पड़ता है? आपके टैक्स का पैसा कहां जाता है? सड़क से सेना तक, जानें कैसे चलता है पूरा सिस्टम

टैक्स क्यों देना पड़ता है? आपके टैक्स का पैसा कहां जाता है? सड़क से सेना तक, जानें कैसे चलता है पूरा सिस्टम

Tax Explained: जब भी किसी की सैलरी आती है या कोई सामान खरीदा जाता है, तो अक्सर 'टैक्स' शब्द सुनने को मिलता है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि आखिर टैक्स क्यों देना पड़ता है? क्या सरकार बिना टैक्स देश नहीं चला सकती? चलिए टैक्स सिस्टम को समझते हैं।

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jul 06 2026, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Asianet News

टैक्स क्या होता है?

टैक्स वह पैसा है जो देश की जनता और कंपनियां कानून के तहत सरकार को देती हैं। सरकार इस पैसे का इस्तेमाल देश चलाने और लोगों को जरूरी सुविधाएं देने के लिए खर्च करती है। टैक्स सरकार की इनकम का सबसे बड़ा सोर्स होता है। हर साल केंद्र सरकार केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश करती है, जिसमें बताया जाता है कि पैसा कहां से आएगा और कहां पर कितना खर्च किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
Image Credit : Asianet News

सरकार टैक्स क्यों लेती है?

किसी भी देश को चलाने के लिए बहुत खर्च होता है। सरकार को सड़कें बनानी होती हैं, स्कूल और हॉस्पिटल चलाने होते हैं, सेना और पुलिस पर खर्च करना होता है, रेलवे, बिजली, पानी और कई सरकारी योजनाओं के लिए भी पैसा चाहिए। अगर सरकार के पास पैसा ही न हो, तो इन सेवाओं को चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार टैक्स लेती है।

Related Articles

Related image1
पासवर्ड मजबूत क्यों होना चाहिए? बहुत डेंजरस है 123456 या जन्मदिन वाला पासवर्ड
Related image2
Credit Score कैसे बढ़ाएं? Credit Score 750+ कैसे करें? ये है Credit Score बढ़ाने के सबसे आसान तरीके
36
Image Credit : Asianet News

आखिर क्यों जरूरी है टैक्स? उदाहरण से समझिए

मान लीजिए 200 परिवारों का एक छोटा गांव है। गांव वाले तय करते हैं कि हर परिवार हर महीने कुछ पैसे देगा। इन पैसों से गांव में सड़क बनेगी, पानी की टंकी बनेगी, स्कूल चलेगा और सुरक्षा का इंतजाम होगा। देश में भी लगभग यही व्यवस्था होती है। फर्क सिर्फ इतना है कि यहां गांव की जगह पूरा देश होता है और पैसे सरकार के पास टैक्स के रूप में पहुंचते हैं।

46
Image Credit : Asianet News

टैक्स कितने प्रकार के होते हैं?

भारत में 2 तरह के टैक्स होते हैं।

1. Direct Tax

यह वह टैक्स है जो व्यक्ति या कंपनी अपनी सैलरी या इनकम पर सीधे सरकार को देती है। जैसे- इनकम टैक्स, कॉरपोरेट टैक्स

2. Indirect Tax

यह वह टैक्स है जो सामान या सर्विस लेते समय चुकाया जाता है। सबसे बड़ा उदाहरण है- GST (Goods and Services Tax)। जब आप मोबाइल, कपड़े, होटल, रेस्टोरेंट या दूसरी चीजें खरीदते हैं, तो उनकी कीमत में GST शामिल हो सकता है।

56
Image Credit : Asianet News

क्या हर व्यक्ति को टैक्स देना पड़ता है?

नहीं। भारत में हर व्यक्ति को इनकम देना जरूरी नहीं होता। टैक्स इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी सालाना इनकम कितनी है और आप किस टैक्स रिजीम के तहत आते हैं। हालांकि, लगभग हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में GST जैसे अप्रत्यक्ष टैक्स का भुगतान करता है, क्योंकि रोजमर्रा की कई वस्तुओं और सेवाओं पर यह लागू होता है।

66
Image Credit : Getty

आपके टैक्स का पैसा कहां खर्च होता है?

  • सड़क और हाईवे बनाना
  • सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएं
  • सरकारी स्कूल और शिक्षा
  • सेना और सीमा सुरक्षा
  • पुलिस और कानून व्यवस्था
  • रेलवे, मेट्रो और अन्य परिवहन
  • किसानों, गरीबों और बुजुर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं
  • आपदा राहत और विकास परियोजनाएं

कॉन्टेन्ट सोर्सः Income Tax Department, Central Board of Indirect Taxes and Customs, Ministry of Finance, Reserve Bank of India।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
जनरल नॉलेज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Credit Score कैसे बढ़ाएं? Credit Score 750+ कैसे करें? ये है Credit Score बढ़ाने के सबसे आसान तरीके
Recommended image2
पासवर्ड मजबूत क्यों होना चाहिए? बहुत डेंजरस है 123456 या जन्मदिन वाला पासवर्ड
Recommended image3
गंगाजल पवित्र क्यों माना जाता है? क्या गंगाजल सच में लंबे समय तक खराब नहीं होता? जानें इसके पीछे की वजह
Recommended image4
बिजली क्यों चमकती है? 90% लोग नहीं जानते होंगे इसका सही जवाब
Recommended image5
फोन गर्म क्यों होता है? हर यूजर को जाननी चाहिए इसके पीछे की बड़ी वजह
Related Stories
Recommended image1
पासवर्ड मजबूत क्यों होना चाहिए? बहुत डेंजरस है 123456 या जन्मदिन वाला पासवर्ड
Recommended image2
Credit Score कैसे बढ़ाएं? Credit Score 750+ कैसे करें? ये है Credit Score बढ़ाने के सबसे आसान तरीके
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved