MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • General Knowledge
  • SIM कार्ड क्यों जरूरी है? SIM कार्ड कैसे करता है काम? 90% लोग नहीं जानते इसका सबसे IMP काम

SIM कार्ड क्यों जरूरी है? SIM कार्ड कैसे करता है काम? 90% लोग नहीं जानते इसका सबसे IMP काम

SIM Card Explained: आज हर किसी के पास मोबाइल है। लेकिन फोन में SIM ना हो, तो वह कई जरूरी काम नहीं कर पाएगा। कॉल करना, SMS भेजना, मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल मुश्किल हो जाएगा। मन में सवाल उठता है आखिर SIM कार्ड इतना जरूरी क्यों है? 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
Published : Jul 07 2026, 06:05 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
SIM कार्ड क्या होता है?
Image Credit : Asianet News

SIM कार्ड क्या होता है?

SIM का पूरा नाम Subscriber Identity Module है। यह एक छोटी-सी चिप होती है, जो हमारे मोबाइल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ती है। सरल शब्दों में कहें तो SIM कार्ड हमारी मोबाइल पहचान (Identity) है। जब आप किसी टेलीकॉम कंपनी का SIM लेते हैं, तो कंपनी आपके लिए एक मोबाइल नंबर और नेटवर्क से जुड़ी जानकारी इस SIM से जोड़ देती है। इसी वजह से आपका मोबाइल नेटवर्क को पहचान पाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
SIM कार्ड क्यों जरूरी है?
Image Credit : Getty

SIM कार्ड क्यों जरूरी है?

अगर फोन एक कार है, तो SIM उसकी नंबर प्लेट की तरह काम करता है। इससे मोबाइल नेटवर्क को पता चलता है कि यह फोन किस कस्टमर का है। SIM की मदद से आप कॉल कर सकते हैं। SMS भेज और रिसीव कर सकते हैं। मोबाइल डेटा का यूज कर सकते हैं। अपनी पहचान के साथ नेटवर्क से जुड़ सकते हैं। अगर SIM न हो, तो मोबाइल में कैमरा, गेम, Wi-Fi और कुछ ऑफलाइन फीचर तो चलेंगे, लेकिन मोबाइल नेटवर्क से जुड़ी सर्विस वर्क नहीं करेंगी।

Related Articles

Related image1
OTP क्यों आता है? फोन पर आने वाले इस 6 अंकों के नंबर का क्या है असली काम
Related image2
उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप
36
SIM कार्ड कैसे काम करता है?
Image Credit : Getty

SIM कार्ड कैसे काम करता है?

जब आप फोन ऑन करते हैं, तो SIM कार्ड अपनी पहचान मोबाइल नेटवर्क को भेजता है। नेटवर्क जांच करता है कि यह SIM वैलिड है या नहीं। अगर सब सही होता है, तो नेटवर्क आपको कॉल, इंटरनेट और मैसेज जैसी सर्विस यूज करने की इजाजत दे देता है। SIM कार्ड में कुछ जरूरी डेटा सेफ रहती है, जैसे- हमारा मोबाइल नंबर, कस्टमर की पहचान, नेटवर्क से जुड़ी इन्फॉर्मेशन, सुरक्षा के लिए खास कोड। इसी वजह से अगर हम अपना SIM किसी अन्य मोबाइल में लगा दें तो वही नंबर और नेटवर्क उस मोबाइल में भी वर्क करने लगता है।

46
क्या बिना SIM के मोबाइल चल सकता है?
Image Credit : stockPhoto

क्या बिना SIM के मोबाइल चल सकता है?

हां, लेकिन लिमिटेड। बिना SIM के आप Wi-Fi से इंटरनेट चला सकते हैं। कैमरा इस्तेमाल कर सकते हैं। वीडियो देख सकते हैं। गेम खेल सकते हैं। लेकिन बिना SIM के आप रूटीन मोबाइल कॉल, SMS और मोबाइल डेटा का यूज नहीं कर पाएंगे।

56
eSIM क्या होता है?
Image Credit : X

eSIM क्या होता है?

आजकल कई नए स्मार्टफोन में eSIM भी आने लगी है। इसमें अलग से प्लास्टिक वाला SIM कार्ड लगाने की जरूरत नहीं होती। मोबाइल के अंदर पहले से लगी डिजिटल चिप में ही नेटवर्क एक्टिव किया जाता है। इसका बेनिफिट यह है कि SIM बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है और फोन में जगह भी बचती है।

66
SIM कार्ड से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी
Image Credit : Asianet News

SIM कार्ड से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी

  • दुनिया का पहला SIM 1991 में बना था। इसे जर्मनी की कंपनी Giesecke+Devrient ने बनाया था। इसकी मेमोरी सिर्फ 8 KB थी।
  • एक SIM कार्ड में हजारों कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते थे, हालांकि आज ज्यादातर लोग क्लाउड या फोन मेमोरी का यूज करते हैं।
  • eSIM में कोई फिजिकल कार्ड नहीं होता। इसे QR कोड या टेलीकॉम प्रोफाइल के जरिए एक्टिव किया जाता है।
  • हर SIM कार्ड का एक यूनिक ICCID (Integrated Circuit Card Identifier) नंबर होता है, जिससे उसकी अलग पहचान होती है।
  • SIM कार्ड का साइज समय के साथ छोटा होता गया। पहले फुल-साइज SIM आता था, फिर Mini SIM, Micro SIM, Nano SIM और अब eSIM आ गया है।
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
जनरल नॉलेज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप
Recommended image2
OTP क्यों आता है? फोन पर आने वाले इस 6 अंकों के नंबर का क्या है असली काम
Recommended image3
FIR क्यों दर्ज करती है पुलिस? क्या हर शिकायत पर FIR दर्ज होती है? जानें हर सवाल का जवाब
Recommended image4
सपने में सांप दिखे तो क्या होता है? सपने में सांप ने काटा तो क्या है इसका मतलब? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
Related Stories
Recommended image1
OTP क्यों आता है? फोन पर आने वाले इस 6 अंकों के नंबर का क्या है असली काम
Recommended image2
उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved