MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • General Knowledge
  • Laptop Expiry: सिर्फ दवा-खाने की नहीं, लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानें कब बदलें

Laptop Expiry: सिर्फ दवा-खाने की नहीं, लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानें कब बदलें

हम जो भी चीज इस्तेमाल करते हैं, वो हमेशा नहीं चलती। लैपटॉप की भी एक तरह से एक्सपायरी डेट होती है। इसे सही समय पर बदलना जरूरी है। आइए जानते हैं कि आपको अपना लैपटॉप कब बदल लेना चाहिए।

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Jul 15 2026, 12:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट
Image Credit : Google

लैपटॉप की भी होती है एक्सपायरी डेट

डिजिटल दुनिया में ऑफिस, वर्क फ्रॉम होम से लेकर स्कूल-कॉलेज तक, हर कोई लैपटॉप इस्तेमाल करता है. लेकिन यह हमेशा नहीं चलता. स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप भी एक समय के बाद खराब होने लगते हैं. इनकी कोई फिक्स एक्सपायरी डेट तो नहीं होती, पर आपको पता होना चाहिए कि इसे कब बदलना है.
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
जब अपडेट मिलना बंद हो जाए
Image Credit : Getty

जब अपडेट मिलना बंद हो जाए

अगर आपका लैपटॉप बहुत पुराना हो गया है, तो उसे जरूरी अपडेट्स नहीं मिलेंगे. कंपनियां पुराने मॉडल्स को सिक्योरिटी अपडेट देना बंद कर देती हैं. इससे आपके डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. अगर अपडेट नहीं मिल रहे, तो लैपटॉप बदलने का समय आ गया है.
36
बैटरी जल्दी खत्म हो रही है?
Image Credit : Meta AI

बैटरी जल्दी खत्म हो रही है?

हर लैपटॉप की बैटरी समय के साथ कमजोर होती है. अगर आपका लैपटॉप चार्ज करने के कुछ ही मिनटों में बंद हो जाता है या इस्तेमाल के दौरान चार्जर लगाकर रखना पड़ता है, तो यह एक संकेत है कि अब आपको नया लैपटॉप ले लेना चाहिए.
46
लैपटॉप स्लो और हैंग हो रहा है?
Image Credit : our own

लैपटॉप स्लो और हैंग हो रहा है?

अगर लैपटॉप पहले से धीमा हो गया है, बार-बार हैंग होता है या स्टार्ट होने में बहुत समय लेता है, तो यह सिस्टम के पुराने होने का संकेत है. हालांकि, कभी-कभी रैम (RAM) या एसएसडी (SSD) अपग्रेड करने से भी यह समस्या ठीक हो सकती है.
56
बार-बार करानी पड़ रही है मरम्मत?
Image Credit : Meta AI

बार-बार करानी पड़ रही है मरम्मत?

अगर लैपटॉप के कीबोर्ड, स्क्रीन, मदरबोर्ड या किसी और हार्डवेयर में बार-बार दिक्कत आ रही है, तो मरम्मत पर पैसा खर्च करने से बेहतर है कि आप एक नया लैपटॉप खरीद लें. बार-बार की मरम्मत महंगी पड़ सकती है.
66
ऐसे बढ़ाएं लैपटॉप की लाइफ
Image Credit : pixabay

ऐसे बढ़ाएं लैपटॉप की लाइफ

लैपटॉप की उम्र बढ़ाने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखें. सिस्टम को नियमित रूप से साफ करें और गैर-जरूरी फाइलें हटा दें. सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और एक अच्छा एंटीवायरस इस्तेमाल करें. SSD और RAM अपग्रेड करके भी पुराने लैपटॉप की स्पीड बढ़ाई जा सकती है.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
तकनीकी खबरें
जनरल नॉलेज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Anil Menon: कौन हैं भारतीय मूल के अनिल मेनन, जो स्पेस में करेंगे सबसे अनोखा टेस्ट!
Recommended image2
Thailand Travel Rules: भारतीयों को फिर मिली Visa-Free Entry, जानें अब कितने दिन घूम सकेंगे बैंकॉक
Recommended image3
NASA का कमाल: स्पेस में पहली बार हुआ इंसान का X-Ray, चांद-मंगल मिशन के लिए बड़ी सफलता!
Recommended image4
जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 10 अनसुने फैक्ट, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं
Recommended image5
जगन्नाथ मंदिर के रसोईघर के 10 रहस्यः मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के चूल्हे पर कैसे बनता है हजारों लोगों का महाप्रसाद?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved