KYC क्यों कराना पड़ता है? हर जगह KYC क्यों मांगा जाता है? जानें बैंक-UPI और सिम कार्ड से जुड़ा पूरा सच

Published : Jul 12, 2026, 07:30 AM IST
KYC

सार

Why KYC is Required: KYC क्या है और यह क्यों जरूरी है? जानें KYC का मतलब, किन जगहों पर इसकी जरूरत पड़ती है, कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं और फ्रॉड से बचने के आसान तरीके।

KYC Meaning: मौजूदा टाइम में बैंक में खाता खुलवाना हो, म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करना हो, नया सिम कार्ड लेना हो या अन्य किसी फाइनेंशियल ऐप का यूज करना हो, हर जगह KYC कराना पड़ता है। अब मन में सवाल उठता है KYC जरूरी क्यों है? KYC का पूरा नाम 'Know Your Customer' मतलब 'अपने ग्राहक को जानें' है। यह एक ऐसा प्रोसेस है, जिसके माध्यम से बैंक, वित्तीय संस्थान और कुछ अन्य कंपनियां अपने कस्टमर की पहचान और एड्रेस को वेरीफाई करते हैं। इसका मकसद यह है कि सर्विस का यूज सही इंसान कर रहा है या नहीं।

KYC क्यों जरूरी होती है?

KYC का सबसे बड़ा मकसद धोखाधड़ी, फेक अकाउंट और फाइनेंसियल क्राइम पर ब्रेक लगना है। अगर कोई शख्स फेक डॉक्यूमेंट देकर बैंक अकाउंट ओपन करवा ले, तो उसका इस्तेमाल फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग या अन्य ईलीगल कामों में किया जा सकता है। KYC इस तरह की एक्टिविटीज को रोकने में सहायता करती है। जैसे - मान लीजिए कोई ठग किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खोलना चाहता है। अगर बैंक KYC के दौरान आधार, पैन और पहचान की जांच करता है, तो ऐसे फर्जी खाते खुलने की संभावना काफी कम हो जाती है।

KYC कहां-कहां जरूरी होती है?

  • बैंक में अकाउंट ओपन करने में
  • फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
  • म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट
  • डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट
  • बीमा (Insurance)
  • सिम कार्ड लेने के वक्त
  • कुछ डिजिटल वॉलेट और फाइनेंशियल ऐप्स

KYC में कौन-कौन से डॉक्टूमेंट लगते हैं?

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • कुछ मामलों में हाल की फोटो

e-KYC क्या होती है?

पहले KYC के लिए बैंक या ब्रांच में जाकर डॉक्यूमेंट जमा करने पड़ते थे। अब कई संस्थाएं e-KYC (Electronic KYC) की सर्विस प्रोवाइड करती हैं। इसमें ऑनलाइन पहचान सत्यापन (Identity Verification) किया जाता है। कई मामलों में वीडियो KYC या ओटीपी बेस्ड वेरीफिकेशन की सर्विस भी मिलती है। जैसे- अगर आप ऑनलाइन म्यूचुअल फंड अकाउंट खोलते हैं, तो कई प्लेटफॉर्म वीडियो KYC के जरिए आपकी पहचान की पुष्टि कर सकते हैं। इससे शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

KYC न कराने पर क्या हो सकता है?

  • बैंक खाते से लेनदेन पर रोक लग सकती है।
  • इन्वेस्ट संबंधी सर्विस पर रोक लग सकती है।
  • फाइनेन्सियल सर्विस का इस्तेमाल कम हो सकता है।

क्या KYC सिर्फ एक बार होती है?

हर मामले में ऐसा नहीं है। कई बार बैंक या फाइनेन्सियल संस्थान समय-समय पर Re-KYC भी कराते हैं। इसका मकसद कस्टमर की जानकारी को अपडेट रखना होता है। अगर आपका एड्रेस, मोबाइल नंबर या पहचान से जुड़ी जानकारी चेंज होत है, तो संस्था आपको रिकॉर्ड अपडेट करने के लिए बोलती है।

KYC करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • प्राइवेट सेक्टर वाले बैंक, संस्था या उनके ऑफिशियल ऐप/वेबसाइट पर ही KYC करें।
  • अननोन व्यक्ति को आधार, पैन या OTP शेयल ना करें।
  • KYC के नाम पर आने वाले फेक कॉल, लिंक या मैसेज से सावधान।
  • संस्था की ऑफिशियल वेबसाइट या ब्रांच से जानकारी लें।

नोटः अगर कोई कॉल करके कहे- अभी KYC अपडेट नहीं किया तो आपका अकाउंट क्लोज हो जाएगा। OTP मांगे, तो अलर्ट हो जाएं कि यह साइबर फ्रॉड हो सकती है। बैंक या ऑथराइज्ड संस्था कभी भी फोन पर OTP या UPI PIN नहीं मांगते।

क्या KYC से आपकी इन्फॉर्मेशन सेफ रहती है?

KYC के दौरान दी गई जानकारी का यूज आइडेन्टिटी वेरिफिकेशन (पहचान) करने के लिए किया जाता है। बैंक और संस्थानों को कस्टमर की इन्फॉर्मेशन की सिक्यूरिटी और गोपनीयता बनाए रखने के लिए RBI के नियमों का फॉलो करना होता है।

Content Sources: Reserve Bank of India, Securities and Exchange Board of India (SEBI), Financial Action Task Force, National Payments Corporation of India (NPCI), State Bank of India.

 

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

पासपोर्ट क्यों जरूरी है? क्या सिर्फ विदेश घूमने के लिए बनता है पासपोर्ट? जानें पासपोर्ट के 7 सबसे बड़े फायदे
तिलक क्यों लगाते हैं? माथे पर तिलक लगाने की परंपरा कब और क्यों शुरू हुई? जानें हर जवाब