उत्तर दिशा में सिर रखकर क्यों नहीं सोना चाहिए? इसके पीछे की वजह नहीं जानते होंगे आप

Published : Jul 07, 2026, 04:18 PM IST

Vastu Sleeping Direction: अक्सर बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि उत्तर दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए। कई लोग इसे धार्मिक नियम मानते हैं, कुछ वास्तु से जोड़कर देखते हैं, वहीं कुछ वैज्ञानिक कारण बताते हैं। लेकिन क्या यह नियम सभी पर लागू होता है? जानिए

PREV
14
धार्मिक मान्यता क्या कहती है?

हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में सोने की दिशा को महत्वपूर्ण माना गया है। कई मान्यताओं के मुताबिक, उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से बचना चाहिए। उत्तर दिशा को देवताओं और आध्यात्मिक ऊर्जा की दिशा माना जाता है। वहीं, कुछ धार्मिक कथाओं के अनुसार- अंतिम संस्कार के समय मृत शरीर का सिर उत्तर दिशा की ओर रखा जाता है। इसी वजह से मान्यता है कि जिंदा इंसान को इस दिशा में सिर रखकर नहीं सोना चाहिए।

24
वास्तु शास्त्र क्या कहता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार- दक्षिण दिशा की ओर सिर रखकर सोना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर सोना भी कई लोग शुभ मानते हैं। उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से मानसिक बेचैनी, तनाव या नींद में दिक्कत आने जैसी बातें सुनने को मिलती हैं। हालांकि, इन दावों पर आधिकारिक या साइंटिफिक मुहर नहीं लगाता है।

34
साइंस क्या कहता है?

उत्तर दिशा में सिर रखकर न सोने के पीछे अक्सर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र (Earth's Magnetic Field) का लॉजिक दिया जाता है। पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर माना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि अगर सिर उत्तर दिशा में हो, तो शरीर के चुंबकीय बैलेंस पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इसका भी कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है जो यह साबित करता हो कि उत्तर दिशा में सिर रखकर सोना शरीर के लिए नुकसानदायक है। अच्छी नींद के लिए सबसे जरूरी रूम का टेंप्रेचर, शोर, लाइट, टेंशन, बिस्तर और लाइफ स्टाइल माना जाता है।

44
किस दिशा में सोना बेहतर माना जाता है?

दक्षिण दिशा की ओर सिर रखकर सोना वास्तु के मुताबिक सबसे बेस्ट माना जाता है। पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर सोना कुछ परंपराओं में स्टूडेंट और वर्किंग लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। पश्चिम दिशा सामान्य माना गया है। उत्तर दिशा में सिर रखकर सोना कुछ धार्मिक और वास्तु परंपराओं में गलत माना गया है।

कॉन्टेन्ट सोर्सः Vastu Shastra, Mayamata National Center for Biotechnology Information, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से जुड़े सामान्य वैज्ञानिक सिद्धांत पर आधारित।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories