- Home
- General Knowledge
- पुरुष और महिलाएं पूजा में सिर क्यों ढकते हैं? क्या बिना सिर ढके पूजा करने से पूजा अधूरी मानी जाती है?
पुरुष और महिलाएं पूजा में सिर क्यों ढकते हैं? क्या बिना सिर ढके पूजा करने से पूजा अधूरी मानी जाती है?
Hindu Worship Rules: पूजा-पाठ करते समय सिर ढकने को लेकर लोगों के मन में अक्सर सवाल उठता है क्या यह जरूरी नियम है या सिर्फ परंपरा? कई लोग मंदिर में जाते समय सिर ढक लेते हैं, जबकि कुछ लोग बिना सिर ढके भी पूजा करते हैं। जानिए सही क्या है?

पूजा करते समय सिर क्यों ढकते हैं?
हिंदू धर्म में ऐसा कोई लिखित नियम नहीं है जो हर व्यक्ति के लिए सिर ढकना जरूरी बताता हो। मतलब बिना सिर ढके पूजा करने से पूजा असफल हो जाती, यह कहीं पर मेंशन नहीं है। पूजा में सबसे ज्यादा महत्व श्रद्धा, साफ मन को दिया गया है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और परिवारों में अलग परंपराएं हैं। उत्तर भारत, राजस्थान, पंजाब और गुजरात जैसे कई जगहों में महिलाएं पूजा के समय सिर पर दुपट्टा या पल्लू रखती हैं। इसे सम्मान और विनम्रता का प्रतीक माना जाता है। कई पुरुष भी मंदिर या धार्मिक समारोह में सिर ढकते हैं।

मंदिरों में सिर ढकने की परंपरा
कुछ मंदिरों और धार्मिक स्थलों में सिर ढकना जरूरी माना जाता है। जैसे - स्वर्ण मंदिर में पुरुष और महिलाएं दोनों सिर ढककर ही जाते हैं। वहीं कई हिंदू मंदिरों में ऐसा नियम नहीं होता, लेकिन लोग अपनी परंपरा के अनुसार सिर ढक लेते हैं।
सिर ढकने को लेकर धर्म के जानकार क्या कहते हैं?
सिर ढकना अनुशासन और आदर का प्रतीक हो सकता है, लेकिन इसे हर कंडीशन में जरूरी नहीं माना जाता। अगर कोई इंसान साफ-सुथरे कपड़ों में, श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा कर रहा है, तो बिना सिर ढके भी पूजा कर सकता है। जैसे - 2 लोग मंदिर जाते हैं। पहला शख्स सिर पर रुमाल बांधकर पूजा करता है। दूसरा बिना सिर ढके, लेकिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से पूजा करता है तो दोनों की पूजा का महत्व उनकी भावना और श्रद्धा से तय होता है, केवल सिर ढकने या न ढकने से नहीं।
कब सिर ढकना बेहतर माना जाता है?
- परिवार की परंपरा अगर है तो सिर ढकना बेहतर माना जाता है।
- विशेष पूजा या हवन के दौरान कई लोग सिर ढकते हैं।
- गुरुद्वारा या जहां नियम हो सिर ढकना जरूरी।
- घरेलू पूजा में सिर ढकना ऑप्शनल माना जाता है।
कॉन्टेन्स सोर्सः भगवद्गीता, मनुस्मृति, स्वर्ण मंदिर की परंपरा, विभिन्न हिंदू मंदिरों और प्रचलित सामान्य पूजा परंपरा।