Why PAN Card is Important: पैन कार्ड क्यों जरूरी है? जानें 10 अंकों का यह यूनिक कार्ड कैसे टैक्स भरने, बैंकिंग, इन्वेस्टमेंट और बड़े फाइनेंशियल लेनदेन को आसान बनाता है।

PAN Card Uses: PAN का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number है। यह भारत सरकार के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी 10 नंबर और अक्षरों (Alphanumeric) का एक यूनिक नंबर होता है। यह हर इंसान, कंपनी या ऑर्गेनाइजेशन की फाइनेंशियल पहचान है। जैसे- आधार कार्ड आपकी पहचान बताता है, वैसे ही PAN आपकी टैक्स और फाइनेंशियल स्टेटस को दिखाता है। मौजूदा समय में बैंकिंग, इन्वेस्ट, टैक्स और कई बड़े फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए पैन जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। आइए जानते हैं एक छोटा का कार्ड कैसे आपके बड़े-बड़े फाइनेंशियल काम आसान कर देता है...

PAN क्यों जरूरी है?

1. टैक्स पहचान के लिए

PAN का सबसे बड़ा काम टैक्स से जुड़े रिकॉर्ड को एक जगह रखना है। आपने कितना टैक्स जमा किया, कितना TDS कटा या कितना रिफंड मिलना है, यह सब PAN के जरिए ट्रैक होता है। जैसे- अगर हर महीने TDS कटता है, तो वह आपके PAN से जुड़ जाता है। इसी आधार पर आयकर रिटर्न (ITR) भरने पर टैक्स का हिसाब होता है।

2. आयकर रिटर्न भरने के लिए

अगर आपकी इनकम टैक्स के दायरे में आती है, तो इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए PAN जरूरी होता है। इससे इनकम टैक्स विभाग आपकी इनकम और टैक्स का सही रिकॉर्ड रखता है।

3. बैंकिंग और बड़े लेनदेन में

PAN कई बड़े फाइनेंशियल लेनदेन में जरूरी होता है, जैसे- बैंक में कुछ प्रकार के अकाउंट ओपन करने पर, बड़े अमाउंट का फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), शेयर, म्यूचुअल फंड और बॉन्ड में इन्वेस्ट, प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री, कुछ बड़े बैंकिंग और फाइनेंशियल लेनदेन। इसका मकसद किसी प्रकार के ट्रांजेक्शन में ट्रांसपरेंसी बढ़ाना और टैक्स चोरी पर ब्रेक लगाना है।

4. इन्वेस्ट करने के लिए

अगर आप शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड या अदर इन्वेस्ट करना चाहते हैं, तो PAN की जरूरत पड़ती है। इससे आपकी इन्वेस्ट की डिटेल रिकॉर्ड में रहती है।

5. फाइनेंशियल फ्रॉड रोकने में हेल्प

हर PAN नंबर सिर्फ एक इंसान या संस्था को जारी किया जाता है। इससे फर्जी पहचान बनाकर फाइनेंशियल लेनदेन करना मुश्किल होता है और सरकार फेक लेनदेन पर नजर रख सकती है।

PAN कार्ड में क्या जानकारी होती है?

PAN नंबर

नाम

पिता का नाम (व्यक्ति के मामले में)

जन्म तिथि

फोटो

सिग्नेचर

QR Code (नए PAN कार्ड में)

अगर PAN न हो तो क्या परेशानी हो सकती है?

  • ITR भरने में प्रॉब्लम आ सकती है।
  • कुछ इन्वेस्ट और बैंकिंग सर्विस का फायदा लेने में दिक्कत हो सकती है।
  • कई फाइनेंशियल लेनदेन में एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट देने पड़ सकते हैं।
  • कुछ मामलों में ज्यादा TDS कट सकता है।

क्या PAN और आधार दोनों जरूरी हैं?

हां, PAN और आधार दोनों का अलग-अलग काम है। आधार आपकी पहचान और एड्रेस से जुड़ा डॉक्यूमेंट है, जबकि PAN टैक्स और फाइनेंशियल लेनदेन से जुड़ा डॉक्यूमेंट है। कई मामलों में PAN और आधार को लिंक भी करना होता है, ताकि हमारा-आपका रिकॉर्ड ज्यादा सही और ट्रांसपरेंट रहे।

PAN से जुड़ी कुछ जरूरी बातें

  • इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, भारत में 80 करोड़ से ज्यादा PAN जारी किए जा चुके हैं।
  • PAN नंबर 10 अक्षरों और अंकों (Alphanumeric) का एक यूनिक पहचान नंबर होता है।
  • एक इंसान को सिर्फ एक PAN जारी होता है। एक से ज्यादा PAN रखना अपराध है।
  • आयकर विभाग PAN का यूज टैक्स रिकॉर्ड और बड़े फाइनेंशियल लेनदेन पर नजर रखने के लिए करता है।
  • भारत में करोड़ों ITR हर साल PAN के माध्यम से भरे जाते हैं।

कॉन्टेन्ट सोर्सः Income Tax Department, Central Board of Direct Taxes, Protean eGov Technologies (NSDL PAN Services), UTI Infrastructure Technology and Services Limited (UTIITSL), Income Tax Act, 1961