फोन गर्म क्यों होता है? हर यूजर को जाननी चाहिए इसके पीछे की बड़ी वजह
Mobile Battery Care Tips: आज लगभग हर इंसान स्मार्टफोन यूज करता है। कई बार गेम खेलते समय, वीडियो रिकॉर्ड करते समय या चार्जिंग के दौरान मोबाइल गर्म हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि फोन गर्म क्यों होता है? यह नॉर्मल है या किसी खतरे का संकेत? जानिए

फोन गर्म क्यों होता है?
फोन के अंदर कई इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स होते हैं, जैसे प्रोसेसर (Processor), बैटरी, डिस्प्ले और मेमोरी। जब फोन कोई काम करता है, तो इन पार्ट्स में इलेक्ट्रिक का यूज होता है। इलेक्ट्रिक के उपयोग से थोड़ी गर्मी पैदा होना नॉर्मल है। आसान भाषा में समझें तो मोबाइल का हल्का गर्म होना रूटीन वर्क है।

किन वजहों से मोबाइल ज्यादा गर्म हो सकता है?
1 भारी ऐप या गेम चलाना
अगर आप लंबे समय तक हाई-ग्राफिक्स गेम खेलते हैं या वीडियो एडिटिंग जैसे भारी काम करते हैं, तो प्रोसेसर पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है। इससे फोन का ट्रेंप्रेचर बढ़ सकता है।
2 फास्ट चार्जिंग
आजकल कई फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। फास्ट स्पीड से चार्ज होने के दौरान बैटरी में सामान्य से ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है। यही वजह है कि चार्जिंग के समय फोन थोड़ा गर्म हो सकता है।
3 धूप में फोन का इस्तेमाल
अगर फोन को तेज धूप में इस्तेमाल किया जाए या कार के अंदर छोड़ दिया जाए, तो बाहरी टेंप्रेचर भी उसे जल्दी गर्म कर सकता है।
4 बहुत सारे ऐप एक साथ चलना
अगर बैकग्राउंड में कई ऐप लगातार चलते रहें, तो प्रोसेसर लगातार काम करता रहता है। इससे भी फोन का टेंप्रेचर बढ़ सकता है।
5 सॉफ्टवेयर या बैटरी की समस्या
कभी-कभी किसी ऐप में गड़बड़ी, पुराना सॉफ्टवेयर या खराब होती बैटरी भी जरूरत से ज्यादा गर्म होने की वजह बन सकती है।
अगर फोन गर्म हो रहा है तो कब अलर्ट होना चाहिए?
- फोन छूने में बहुत ज्यादा गर्म लगे
- बार-बार अपने आप बंद हो जाए
- बैटरी तेजी से खत्म होने लगे
- चार्जिंग के दौरान असामान्य गर्मी महसूस हो
- या बैटरी फूली हुई दिखाई दे तो तत्काल पास के मोबाइल सर्विस सेंटर से संपर्क करें।
मोबाइल को गर्म होने से कैसे बचाएं?
- लंबे समय तक लगातार गेम न खेलें।
- जरूरत न हो तो बैकग्राउंड ऐप बंद करें।
- हाई क्वालिटी या कंपनी के चार्जर का यूज करें।
- मोबाइल को तेज धूप में न रखें।
- समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करें।
- चार्जिंग के दौरान मोटे कवर से गर्मी ज्यादा लगती सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर उसे हटा सकते हैं।