खाना धीरे-धीरे क्यों खाना चाहिए? खाना खाने का बेस्ट तरीका क्या है? जवाब जानकर बदल जाएगी आदत

Published : Jul 18, 2026, 02:53 PM IST
खाना धीरे-धीरे क्यों खाना चाहिए?

सार

Healthy Eating Habits: जल्दी-जल्दी खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। जानें धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाने के 5 फायदे, जो डाइजेशन, वजन कंट्रोल और पेट की समस्याओं में मदद कर सकते हैं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग 5-10 मिनट में ही खाना फिनिश कर देते हैं। ऑफिस की जल्दी, स्कूल-कॉलेज का समय या मोबाइल देखते हुए जल्दबाजी में खाना अब आम बात हो गई है। क्या आप जानते हैं तेजी वाला खाना आपकी हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना डाइजेशन सिस्टम, वेट कंट्रोल और ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

धीरे-धीरे खाना क्यों जरूरी है?

जब हम खाना धीरे-धीरे खाते हैं, तो हमारी बॉडी भोजन को सही तरीके से पचाने के लिए रेडी होती है। मुंह में मौजूद लार (Saliva) भोजन के साथ मिलकर डाइजेशन का प्रोसेस स्टार्ट करता है। अगर हम खाना बिना चबाए जल्दी-जल्दी निगलते हैं, तो पेट को उसे डाइजेस्ट करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जैसे - अगर आप रोटी का बड़ा टुकड़ा बिना ठीक से चबाए निगलते हैं, तो पेट को उसे तोड़ने में ज्यादा वक्त और एनर्जी लगेगी

1. डाइजेशन बेहतर होता है

खाने को ठीक से चबाने से वह छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल जाता है। इससे पेट और आंतों को भोजन पचाने में आसानी होती है। इससे गैस, अपच, पेट फूलना और भारीपन जैसी प्रॉब्लम कम होती हैं।

2. ज्यादा खाने से बचाव होता है

हमारे माइंड को यह समझने में लगभग 20 मिनट लगते हैं कि पेट भर चुका है। अगर आप तेजी से खाना खाते हैं, तो इस दौरान जरूरत से ज्यादा भोजन खा सकते हैं। धीरे-धीरे खाने से पेट भरने का एहसास समय पर हो जाता है और ओवरईटिंग से बचाव होता है। जैसे- 2 लोग एक जैसी थाली खाते हैं। जो व्यक्ति 10 मिनट में खाना खत्म करता है, वह अक्सर दूसरी सर्विंग भी ले लेता है। जबकि जो 25 मिनट में आराम से खाता है, उसे पहली थाली से ही पेट भरा महसूस होता है।

3. वजन कंट्रोल रखने में मिलती है हेल्प

रिसर्च में पाया गया है कि तेजी से खाने वाले लोगों में मोटापे का खतरा ज्यादा होता है। धीरे खाने से कम कैलोरी में ही पेट भर जाता है, जिससे वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

4. बॉडी को मिलते हैं बेहतर पोषक तत्व

अच्छी तरह चबाने से खाना छोटे कणों में बंट जाता है। इससे शरीर को विटामिन, मिनरल और अदर पोषक तत्वों (Nutrients) को अवशोषित (Absorb) करने में आसानी होती है।

5. कम होती हैं पेट की प्रॉब्लम्स

जल्दी-जल्दी खाने पर कई बार ज्यादा हवा भी पेट में चली जाती है। इससे गैस, डकार और पेट फूलने की समस्या होती है। धीरे खाने से ऐसी दिक्कतें कम होती हैं।

खाना खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • खाने का हर टुकड़ा ठीक से चबाएं।
  • खाना खाते समय मोबाइल या टीवी ना देखें।
  •  छोटे-छोटे बाइट लें।
  • खाने के टेस्ट पर फोकस करें।
  • जल्दबाजी में खाना खत्म करने की आदत छोड़ें।

किन लोगों को धीरे-धीरे खाना खाना चाहिए?

  • डायबिटीज
  • मोटापा
  • एसिडिटी
  • गैस
  • अपच

और पढ़ें: GST क्या है? CGST, SGST और IGST में क्या अंतर है? जानें GST की पूरी कहानी

बार-बार पेट फूलने की समस्या है, तो धीरे-धीरे खाना आपके लिए और भी फायदेमंद हो सकता है।

जल्दी और धीरे खाना खाने से जुड़े कुछ आंकड़े

  • माइंड को पेट भरने का मैसेज मिलने में औसतन लगभग 20 मिनट लगते हैं।
  • मुंह में हर दिन लगभग 0.5 से 1.5 लीटर लार बनती है, जो डाइजेशन की पहली प्रोसेस में हेल्प करती है।
  • एक फिट इंसान की बॉडी में डाइजेशन प्रोसेस मुंह से शुरू होकर 24 से 72 घंटे तक चलती है।
  • तेजी से खाने वाले लोगों में मोटापे का जोखिम धीरे खाने वालों की तुलना में ज्यादा होता है।
  • खाने के लिए कम से कम 20–30 मिनट का समय निकालना चाहिए, ताकि बॉडी को पेट भरने का अलार्म समय पर मिल सके।

और पढ़ें: पसीना ज्यादा क्यों आता है? जानें यह पसीना कब सामान्य और कब बन सकता है बीमारी का संकेत

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Articles on

Recommended Stories

कैसे पहचानें 500 रुपए का नोट असली है या नकली? RBI के सीक्रेट फीचर्स के बारे में नहीं जानते ज्यादातर लोग
कौन हैं Abhijeet Dipke? AAP से Boston University तक...जानें अभिजीत दिपके की पूरी कहानी