
करोड़ों लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय से होती है। कई लोग तो बिस्तर से बेड टी पीते हैं। चाय ताजगी देती है और नींद दूर करने में हेल्प करती है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि हर दिन खाली पेट चाय पीना सही आदत नहीं है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पेट या एसिडिटी की प्रॉब्लम है।
चाय में कैफीन और दूसरे नेचुरल एलीमेंट होते हैं, जो पेट में एसिड बनने की मात्रा बढ़ा सकते हैं। जब पेट खाली होता है, तो यह एक्स्ट्रा एसिड, जलन, खट्टी डकार और गैस जैसी दिक्कतें दे सकता है।
खाली पेट चाय पीने से कुछ लोगों को पेट में जलन, भारीपन या मितली जैसा फील होता है। यह समस्या खासकर स्ट्रॉन्ग ब्लैक टी पीने वालों में ज्यादा होती है।
जब पेट खाली होता है, तो कैफीन बॉडी में बहुत जल्दी (Quickly absorbed) मिल जाती है। इससे घबराहट, हार्ट बीट तेज होना, हाथ कांपना या बेचैनी महसूस हो सकती है।
चाय में मौजूद टैनिन भोजन से मिलने वाले नॉन-हीम आयरन (मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाला आयरन) के अवशोषण को कम कर सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, खाने के तुरंत पहले या बाद में चाय नहीं पीना चाहिए। बता दें, आयरन का अवशोषण छोटी आंत के शुरुआती पार्ट में होता है। यह प्रोसेस बॉडी में हीमोग्लोबिन के लेबल और रेड ब्लड सेल्स के बनाने को कंट्रोल करती है। 2 प्रकार के फूड आयरन होते हैं- हीम आयरन (मांस, मछली) जो आसानी से डाइजेस्ट है। नॉन-हीम आयरन (पौधों पर बेस्ड सोर्स)।
कुछ लोगों में खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र डिस्टर्ब हो सकता है। हालांकि यह इंपैक्ट हर इंसान में एक जैसा नहीं देखा जाता है।
और पढ़ें: आंख क्यों फड़कती है? आंख फड़कने के पीछे छिपे हैं ये चौंकाने वाले कारण
नहीं, हर इंसान की बॉडी अलग तरह से रिएक्ट करती है। कुछ लोग सालों से सुबह चाय पीते हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होती। लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, अल्सर, रिफ्लक्स या पेट की अन्य प्रॉब्लम है, उन्हें खाली पेट चाय से बचना चाहिए।
दूध वाली चाय कुछ लोगों के लिए ब्लैक टी के कंपेयर में कम इंपैक्ट डाल सकती है। लेकिन अगर इसे खाली पेट पिया जाए, तो थोड़ा रिस्की हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कुछ खाकर ही चाय लें।
और पढ़ें: बाल क्यों झड़ते हैं? जानें 10 सबसे बड़े कारण, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती