
Coffee Side Effects: सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस में वर्क का प्रेशर हो या रात तक जागकर पढ़ाई करनी हो, कुछ लोगों की फस्ट च्वाइस कॉफी होती है। कॉपी की खुशबू और टेस्ट लोगों को फ्रेश फील कराता है। यही वजह है दुनिया भर में हर दिन करोड़ों कप कॉफी लोग पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा कॉफी पीना आपकी हेल्थ पर खराब इंपैक्ट डाल सकता है? कॉफी में मौजूद कैफीन (Caffeine) बॉडी और माइंड को कुछ टाइम के लिए एक्टिव जरूर बनाती है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा कई प्रॉब्लम खड़ी कर सकती है।
कॉफी का सबसे की एलीमेंट (प्रमुख तत्व) कैफीन है। यह एक नेचुरल उकसाने वाला-उत्तेजक (Stimulant) एलीमेंट है, जो माइंड और नर्वस सिस्टम को कुछ समय के लिए एक्टिव कर देता है। इससे नींद कम लगती है और इंसान ज्यादा एनर्जेटिक फील करता है। लेकिन अगर कैफीन ज्यादा बॉडी में चला जाए, तो इसका इंपैक्ट उल्टा भी पड़ सकता है।
1. नींद खराब हो सकती है
कैफीन का असर कई घंटों तक बॉडी में बना रहता है। अगर आप शाम या रात में ज्यादा कॉफी पीते हैं, तो नींद में दिक्कत हो सकती है। जैसे- अगर कोई इंसान रात 8 बजे 2 बड़े कप कॉफी पी ले, तो संभव है उसे देर रात तक नींद न आए या बार-बार नींद टूटे। खराब नींद से थकान, चिड़चिड़ापन और फोकस करने में दिक्कत होती है।
2. हार्ट बीट (दिल की धड़कन) तेज हो सकती है
कुछ लोगों में ज्यादा कैफीन लेने से हार्ट बीट तेज हो सकती है। जिन्हें पहले से हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट संबंधी बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह से कॉफी लेना चाहिए।
3. घबराहट और बेचैनी बढ़ सकती है
जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने पर कुछ लोगों को बेचैनी, हाथ कांपना, घबराहट या चिंता (Anxiety) महसूस हो सकती है। जैसे- एग्जाम या प्रेजेंटेशन से पहले कई कप कॉफी पीने से कुछ लोगों की घबराहट और बढ़ सकती है।
4. पेट की प्रॉबल्म हो सकती है
कॉफी पेट में एसिड बढ़ा सकता है। इसलिए कुछ लोगों को ज्यादा कॉफी पीने पर एसिडिटी, सीने में जलन या पेट में अनकंफर्टेबल फील होता है। अगर किसी को पहले से गैस्ट्रिक या एसिड रिफ्लक्स (GERD) की प्रॉब्लम है, तो उसे सावधानी बरतनी चाहिए।
5. कैफीन की आदत लग सकती है
अगर हर दिन ज्यादा कॉफी पीने की आदत बन जाए, तो बॉडी कैफीन का आदी हो जाता है। ऐसे में अचानक कॉफी बंद करने पर सिरदर्द, थकान, नींद आना या चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखाने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- खाना धीरे-धीरे क्यों खाना चाहिए?
US Food and Drug Administration के अनुसार, ज्यादातर स्वस्थ युवा के लिए 1 दिन में लगभग 400 मिलीग्राम तक कैफीन (करीब 3–5 कप कॉफी) सेफ होती है। हालांकि यह लिमिट हर शख्स के लिए समान नहीं होती। प्रेग्नेंट महिलाओं, युवा और कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को कम मात्रा लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- पसीना ज्यादा क्यों आता है?
कॉन्टेन्ट सोर्सः U.S. Food and Drug Administration, Mayo Clinic, Harvard T.H. Chan School of Public Health, European Food Safety Authority (EFSA), Cleveland Clinic.