Why Not Eat Stale Food: जो खाना बनने के बाद लंबे समय तक बाहर रखा रहे या काफी समय बाद खाया जाए, उसे बोलचाल की भाषा में बासी खाना कहते हैं। लेकिन क्या ये बासी खाना सही है या गलत, आइए जानें....
खाना बनने के बाद उसमें मौजूद नमी और पोषक तत्व बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अच्छा माहौल बनाते हैं। अगर भोजन को 2 घंटे से ज्यादा सामान्य टेंप्रेचर पर छोड़ दिया जाए (गर्मी में यह समय और कम हो सकता है), तो बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। कुछ बैक्टीरिया ऐसे भी होते हैं जो फूड पॉइजनिंग की वजह बनते हैं। कई बार खाना देखने और सूंघने में ठीक लगता है, लेकिन उसमें खतरनाक छोटे-छोटे कीटाणु हो सकते हैं।
आपको बता दें, बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसका असर ज्यादा हो सकता है।
36
क्या फ्रिज में रखा बासी खाना सेफ होता है?
अगर खाना बनने के 2 घंटे के अंदर उसे फ्रिज में रखा जाए, तो कुछ पके हुए भोजन को 3–4 दिन तक सेफ रखा जा सकता है। लेकिन यह इस बात पर भी डिपेंट करता है भोजन किस प्रकार का है और उसे किस टेंप्रेचर पर रखा गया है। खाना खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करना जरूरी है, ताकि हानिकारक बैक्टीरिया कम हो सकें। हालांकि, कुछ बैक्टीरिया ऐसे खतरनाक होते हैं, जो दोबारा गर्म करने से भी पूरी तरह खत्म नहीं होते।
46
बार-बार खाना गर्म करना सही है?
एक ही चीज को बार-बार गर्म करना सही नहीं है। हर बार टेंप्रेचर चेंज होने से बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। खाने की क्वालिटी भी कम हो सकती है। इसलिए जितना खाना खाना हो, कोशिश करके उतना ही गर्म करें।
56
किन चीजों में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए?
आपको बता दें, कुछ फूड प्रोडक्ट बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं, जैसे-
दूध और डेयरी प्रोडक्ट
मांस, मछली और चिकन
अंडे से बने आइटम्स
पका चावल
दाल और सब्जियां
समुद्री भोजन
इन चीजों को लंबे समय तक बाहर छोड़ना खतरनाक हो सकता है।
66
बासी खाने से कैसे बचें?
खाना बनने के 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रखें।
फ्रिज का टेंप्रेचर लगभग 4°C या उससे कम रखें।
खाने से पहले उसे अच्छी तरह गर्म करें।
एक ही भोजन को बार-बार गर्म करने से बचें।
अगर खाने की स्मेल, कलर या टेस्ट चेंज हो गया है तो तत्काल उसे फेंके।
क्या हर बासी खाना नुकसान करता है?
नहीं, हर बचा खाना नुकसान नहीं करता है। अगर खाने को सिस्टम से रखा गया है, सही टाइम के अंदर खाया जाए, उसे सही से गर्म किया जाए तो अक्सर यह सेफ रहता है। ज्यादातर खतरा तब होता है जब खाने को गलत तरीके से स्टोर किया गया हो, या काफी समय तक बाहर रखा गया हो।
कॉन्टेन्ट सोर्सः Food Safety and Standards Authority of India, World Health Organization, United States Food and Drug Administration, Centers for Disease Control and Prevention, United States Department of Agriculture.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.