हर सामान पर एक्सपायरी डेट क्यों होती है? MFG और Expiry Date में क्या फर्क है? हर ग्राहक को पता होनी चाहिए ये बात

Published : Jul 09, 2026, 01:17 PM IST

Expiry Date Meaning: जब भी हम दवा, दूध, बिस्किट, तेल, मसाले, कॉस्मेटिक या पैकेट वाला कोई भी प्रोडक्ट खरीदते हैं, उस पर Manufacturing Date (बनने की डेट) और एक्सपायरी डेट लिखी होती है। जानिए दोनों में क्या फर्क है और यह आपके लिए क्यों जरूरी है?

PREV
16

एक्सपायरी डेट क्यों जरूरी होती है?

हर प्रोडक्ट की एक शेल्फ लाइफ (Shelf Life) होती है। यानी वह कितने समय तक सेफ और अच्छी क्वालिटी में यूज किया जा सकता है। समय के साथ हवा, नमी, टेंप्रेचर, रोशनी और छोटे-छोटे बैक्टीरिया, फफूंद किसी भी प्रोडक्ट की क्वालिटी को डैमेज कर देते हैं। इसी वजह से कंपनियां टेस्ट करके फिक्स करती हैं कि कोई भी प्रोडक्ट कितने समय तक सेफ रहेगा। उसके बेस पर कंपनी प्रोडक्ट पर एक्सपायरी डेट लिखती है।

26

खाने की चीजों पर एक्सपायरी डेट क्यों होती है?

फूड प्रोडक्ट एक लिमिट टाइम के बाद खराब हो सकते हैं। इनमें बैक्टीरिया या फफूंद पैदा हो जाती है। इसकी वजह से प्रोडक्ट का टेस्ट, कलर, स्मेल और पोषण चेंज हो सकता है। कई बार ऐसा प्रोडक्ट खाने से फूड पॉइजनिंग या पेट की अन्य प्रॉब्लम आ जाती हैं। इसलिए पैकेज्ड फूड पर एक्सपायरी डेट या Use By और Best Before जैसी सूचना लिखी होती है।

36

दवाओं पर एक्सपायरी डेट का मतलब क्या होता है?

दवाओं के मामले में एक्सपायरी डेट और भी ज्यादा जरूरी होती है। कोई भी मेडिसिन एक्सपायरी डेट के बाद असर कम करती है, या उसका गंभीर साइड इफेक्ट बढ़ जाता है। इसलिए एक्सपायरी डेट के बाद दवा का यूज भूलकर भी ना करें। खासकर एंटीबायोटिक, इंसुलिन, आई ड्रॉप और इंजेक्शन जैसी दवाओं में। मेडिसिन लेते वक्त उसका डेट जरूर चेक करें।

46

क्या एक्सपायरी डेट और Best Before एक ही बात है?

बिल्कुल नहीं। Expiry Date का मतलब है- इसके बाद प्रोडक्ट का यूज सेफ नहीं माना जाएगा। Best Before का मतलब है इस तारीख तक प्रोडक्ट की क्वालिटी सबसे अच्छी रहती है। इसके बाद कुछ मामलों में प्रोडक्ट सेफ हो सकता है, लेकिन टेस्ट, कलर या क्वालिटी पहले की तरह नहीं रह जाती है।

56

क्या एक्सपायरी डेट के अगले दिन ही सामान खराब हो जाता है?

नहीं। सभी प्रोडक्ट के साथ ऐसा नहीं है। कुछ फूड प्रोडक्ट Best Before तारीख के बाद भी थोड़े टाइम तक सेफ हो सकते हैं, अगर उन्हें सही तरीके से रखा गया हो। लेकिन जिन प्रोडक्ट पर Use By या Expiry Date लिखी हो, उन्हें उस तारीख के बाद यूज करने से बचें। खासकर, मेडिसिन के मामले में एक्सपायरी डेट के बाद गलती से इस्तेमाल ना करें।

66

एक्सपायरी डेट बढ़ाने के लिए कंपनियां क्या करती हैं?

कंपनियां प्रोडक्ट को सेक्योर रखने के लिए कई तरीके अपनाती हैं, जैसे, बेहतर पैकेजिंग, वैक्यूम पैक, एयरटाइट कंटेनर, ठंडे टेंप्रेचर में स्टोर करना। कुछ फूड प्रोडक्ट में अनुमत प्रिजर्वेटिव का प्रयोग होता है। Preservatives वे नेचुरल या केमिकल प्रोडक्ट होते हैं जो फूड प्रोडक्ट, मेडिसिन और ब्यूटी प्रोडक्ट को बैक्टीरिया, फंगस से बचाते हैं।

कॉन्टेन्ट सोर्सः Food Safety and Standards Authority of India, World Health Organization, United States Food and Drug Administration, National Health Service, European Food Information Council.

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
Read more Photos on

Recommended Stories