Morning Breakfast Benefits: सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट रातभर के 8-12 घंटे के गैप के बाद शरीर को दोबारा ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व देता है। डॉक्टरों के अनुसार, फिट रहने के लिए नाश्ते के साथ पूरे दिन संतुलित और पौष्टिक आहार लेना भी जरूरी है। जानिए
सुबह के ब्रेकफास्ट से बॉडी को मिलती है फ्रेश एनर्जी
रातभर व्रत जैसी स्थिति के बाद हमारी बॉडी को वर्क करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। सुबह का नाश्ता कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट के माध्यम से बॉडी को एनर्जी प्रदान करता है। ब्रेकफास्ट की वजह से हमारी दिनचर्या एकदम एनर्जेटिक रहती है। दिनभर हम एक्टिव होकर वर्क कर सकते हैं।
25
हमारे माइंड को भी ब्रेकफास्ट से मिलता है बेनिफिट
हमारा माइंड लगातार एनर्जी का इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट की मानें तो हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से मेडिटेशन, अच्छी मेमोरी, पढ़ाई में अच्छा परफॉर्मेंस करने में मदद मिलती है।
35
ब्रेकफास्ट से बॉडी को मिलने वाले न्यूट्रिशन की कमी नहीं होती
अगर नाश्ते में फल, दूध, दही, अंडा, दलिया, ओट्स, अंकुरित अनाज या साबुत अनाज जैसे हेल्दी आइटम लें तो बॉडी को फाइबर, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन और कई विटामिन मिलते हैं। जो रेगुलर बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट करते हैं, उनमें न्यूट्रिशन की कमी नहीं होती है।
यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। इसका मिला-जुला रिजल्ट है। सिर्फ नाश्ता करने से वेट लॉस नहीं होता और ना ही नाश्ता छोड़ने से हर किसी का वजन बढ़ जाता है। मुख्य बात है कि अगर ब्रेकफास्ट अच्छा और बेलेंस हो, तो दिनभर बहुत ज्यादा खाने से बचा जा सकता है। इससे हमारा वजन काफी हद तक सही रहता है। लेकिन अगर दिनभर कुछ ना कुछ खाया जाए, अनबैलेंस्ड डाइट, फास्ट फूड लिया जाए तो वजन बढ़ने की ज्यादा संभावना रहती है।
55
कैसा होना चाहिए हमारा हेल्दी ब्रेकफास्ट?
एक अच्छा ब्रेकफास्ट इस तरह से होना चाहिए, जिसमें अलग-अलग पोषक तत्व शामिल हों। जैसे-
फल या मौसमी फल
दूध या दही
ओट्स, दलिया या पोहा
अंडा या अंकुरित अनाज
साबुत गेहूं की रोटी या मल्टीग्रेन ब्रेड
आपको बता दें, ब्रेकफास्ट में बहुत ज्यादा चीनी, तला-भुना या प्रोसेस्ड भोजन से बचना चाहिए।
कॉन्टेन्ट सोर्सः Mayo Clinic, Harvard T.H. Chan School of Public Health, British Dietetic Association, National Health Service, World Health Organization
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.