- Home
- General Knowledge
- ज्यादा चीनी क्यों नहीं खाना चाहिए? हर दिन कितनी चीनी खाना सेफ है? क्या 'साइलेंट किलर' है चीनी? जानें हर जवाब
ज्यादा चीनी क्यों नहीं खाना चाहिए? हर दिन कितनी चीनी खाना सेफ है? क्या 'साइलेंट किलर' है चीनी? जानें हर जवाब
Sugar Health Risks: चाय में एक चम्मच ज्यादा चीनी, रोज एक सॉफ्ट ड्रिंक, मिठाई या पैकेट वाले स्नैक्स...कई बार हमें महसूस भी नहीं होता कि हम दिनभर में कितनी चीनी खा लेते हैं। अब सवाल यह है कि क्या ज्यादा चीनी बॉडी को नुकसान करता है?

चीनी शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
आपको बता दें, चीनी हमारी बॉडी के लिए एनर्जी का एक सोर्स है। शरीर इसे ग्लूकोज में बदलकर एनर्जी बनाता है। वहीं, जब जरूरत से ज्यादा चीनी खाई जाती है, तो हमारा बॉडी इसे सही तरीके से यूज नहीं कर पाता। यही एक्स्ट्रा चीनी शरीर में धीरे-धीरे कई बीमारियों की वजह बन जाती है।

ज्यादा चीनी खाने से क्या होता है?
जब हम ज्यादा मीठा खाते हैं, तब ब्लड में शुगर का लेबल तेजी से बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने के लिए हमारा बॉडी इंसुलिन नाम का हार्मोन बनाता है। अगर लंबे समय तक हर दिन ज्यादा चीनी खाई जाए, तो बॉडी के सेल्स (कोशिकाएं) इंसुलिन हार्मोन को सही तरीके से पहचान नहीं पाती हैं। इस कंडीशन को इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) कहा जाता है, जो आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है।
क्या चीनी का असर सिर्फ वजन पर पड़ता है?
ज्यादा चीनी खाने से बॉडी में एक्स्ट्रा कैलोरी भी पहुंचती है। अगर ये कैलोरी खर्च नहीं होती, तो यह चर्बी के रूप में जमा होने लगती है। इससे वजन और मोटापा बढ़ जाता है। मोटापा अपने साथ हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट रोग और ज्वाइंट पेन जैसी अन्य बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
चीनी का असर सिर्फ वजन पर ही नहीं पड़ता। ज्यादा मीठा खाने से दांतों में कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी की मदद से एसिड बनाते हैं, जो दांतों की ऊपरी परत (Enamel) को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्टर के मुताबिक, कोल्ड ड्रिंक, एनर्जी ड्रिंक और कई पैक्ड जूस में Added Sugar काफी ज्यादा होती है। इनसे पेट जल्दी नहीं भरता, इसलिए लोग जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं।
क्या पूरी तरह चीनी छोड़ देना चाहिए?
नहीं। फल, दूध और कुछ नेचुरल खान-पान में मौजूद नेचुरल शुगर आमतौर पर बैलेंस्ड डाइट का पार्ट हो सकती है। टेंशन वाली बात Added Sugar है, जो मिठाइयों, बिस्कुट, केक, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और कई प्रोसेस्ड फूड में ऑलरेडी मिली हुई होती है।
फिट रहने के लिए मीठे पेय कम पिएं, पैकेट वाले खाद्य पदार्थों के लेबल पढ़ें, ताजे फल खाएं और बैलेंस्ड डाइट लें। अगर आपको डायबिटीज, मोटापा या कोई अन्य बीमारी है, तो डॉक्टर या डाइटिशियन की ओपिनियन के बाद ही शुगर लें।
शुगर से जुड़े कुछ आंकड़े
- World Health Organization के मुताबिक, वयस्क और बच्चे अपनी कुल दैनिक कैलोरी का 10% से कम 'फ्री शुगर' लें। 5% (लगभग 25 ग्राम या 6 चम्मच प्रतिदिन) से कम रखना बेहतर माना जाता है।
- एक सामान्य 330 मिली. वाले सॉफ्ट ड्रिंक में लगभग 35 ग्राम या उससे ज्यादा शुगर हो सकती है, जो कई लोगों के लिए एक दिन की फिक्स लिमिट से ज्यादा है।
- Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, शुगर वाले लिक्विड का रेगुलर सेवन मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है।
- American Heart Association महिलाओं के लिए हर दिन 25 ग्राम (लगभग 6 चम्मच) और पुरुषों के लिए 36 ग्राम (लगभग 9 चम्मच) से ज्यादा Added Sugar ना लेने की सलाह देता है।
कॉन्टेन्ट सोर्सः World Health Organization, Centers for Disease Control and Prevention, American Heart Association, Mayo Clinic.

