दुनिया की सबसे संकरी गली, जहां एक बार में निकल सकता है सिर्फ 1 इंसान, चौड़ाई जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Jul 23, 2026, 04:59 PM IST
World Narrowest Lane

सार

World Narrowest Lane: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे संकरी गली कौन सी है और कहां है? सिर्फ 31 सेंटीमीटर चौड़ी इस अनोखी गली का इतिहास, रिकॉर्ड और रोचक तथ्य जानिए

World Narrowest Street: अगर आप सोचते हैं कि आपके शहर की गलियां बहुत संकरी हैं, तो जर्मनी के रॉयटलिंगेन (Reutlingen) शहर की स्प्रेउरहोफस्ट्रासे (Spreuerhofstrasse) आपको हैरान कर देगी। यह दुनिया की सबसे संकरी सार्वजनिक गली मानी जाती है। इसकी चौड़ाई सबसे पतले हिस्से पर महज 31 सेंटीमीटर (करीब 12 इंच) है, यानी कई लोगों के लिए यहां से निकलना भी आसान नहीं होता। यही वजह है कि यह छोटी-सी गली आज एक बड़ा पर्यटन आकर्षण बन चुकी है और हर साल हजारों लोग इसे देखने पहुंचते हैं।

300 साल पुराना इतिहास, आग के बाद बनी यह गली

स्प्रेउरहोफस्ट्रासे का इतिहास करीब तीन सौ साल पुराना है। वर्ष 1726 में रॉयटलिंगेन शहर में भीषण आग लगी थी, जिसके बाद शहर का बड़े स्तर पर पुनर्निर्माण किया गया। इसी दौरान दो इमारतों के बीच बची पतली जगह को सार्वजनिक रास्ते का रूप दिया गया। वर्ष 1727 में बनी यह गली आज भी उसी ऐतिहासिक पहचान के साथ मौजूद है और शहर की विरासत का अहम हिस्सा मानी जाती है।

ये भी पढ़ें- इस शहर में जमीन के नीचे बने हैं घर

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

हालांकि यह गली सदियों पुरानी है, लेकिन इसे दुनिया की सबसे संकरी सार्वजनिक गली के रूप में 2007 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आधिकारिक मान्यता मिली। इसकी कुल लंबाई केवल 3.8 मीटर (करीब 12.5 फीट) है। सबसे चौड़े हिस्से की चौड़ाई लगभग 50 सेंटीमीटर तक पहुंचती है, लेकिन बीच का सबसे संकरा हिस्सा ही इसे पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाता है।

यहां से गुजरना भी किसी चुनौती से कम नहीं

यह गली देखने में जितनी दिलचस्प है, उससे गुजरना उतना ही चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चौड़ाई बेहद कम होने के कारण कई लोगों को शरीर को तिरछा करके निकलना पड़ता है। लंबे या भारी शरीर वाले लोगों के लिए यह रास्ता और भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान इमारतों की दीवारों से पानी टपकने की वजह से फिसलन भी बढ़ जाती है। यही कारण है कि पर्यटकों को यहां प्रवेश से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- यहां घरों में घूमते हैं जहरीले नाग फिर भी लोग नहीं डरते, जानिए क्यों?

स्प्रेउरहोफस्ट्रासे की इंटरेस्टिंग बातें

  • दुनिया की सबसे संकरी सार्वजनिक गली का दर्जा स्प्रेउरहोफस्ट्रासे के नाम है।
  • सबसे पतले हिस्से की चौड़ाई सिर्फ 31 cm (1 फीट 0.2 इंच) है।
  • सबसे चौड़ी जगह पर 50 cm (1 फीट 7.68 इंच) चौड़ी है।
  • कुल लंबाई केवल 3.8 मीटर होने के बावजूद यह विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
  • इसका निर्माण 1727 में शहर के पुनर्निर्माण के दौरान हुआ था।
  • 2007 में इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
  • यहां एक समय में व्यावहारिक रूप से सिर्फ एक व्यक्ति ही आराम से गुजर सकता है।

छोटी गली, लेकिन बड़ी पहचान

स्प्रेउरहोफस्ट्रासे इस बात का अनोखा उदाहरण है कि किसी जगह की पहचान उसके आकार से नहीं, बल्कि उसकी खासियत और इतिहास से बनती है। महज कुछ मीटर लंबी यह गली आज जर्मनी के सबसे चर्चित पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है।

PREV
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रैफिक चालान क्यों कटता है? जानें सबसे आम 9 ट्रैफिक गलतियां और सड़क सुरक्षा के 5 गोल्डन रूल के बारे में
प्रसाद क्यों बांटा जाता है? बहुत कम लोग जानते हैं प्रसाद का असली महत्व