Budh Vakri 2022: 10 सितंबर को वक्री होगा बुध ग्रह, शुरू होगा इन 3 राशि वालों का अच्छा समय

Published : Sep 07, 2022, 05:05 PM IST
Budh Vakri 2022: 10 सितंबर को वक्री होगा बुध ग्रह, शुरू होगा इन 3 राशि वालों का अच्छा समय

सार

Budh Vakri 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ ग्रहों को छोड़कर अन्य सभी ग्रह समय-समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। यानी इनकी चाल में परिवर्तन देखने को मिलता है। ग्रहों की चाल बदलने का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है।  

उज्जैन. बुध ग्रह सौर मंडल के प्रमुख ग्रहों में से एक है। इसे ग्रहों का राजकुमार भी कहते हैं। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। जब ये ग्रह अतिचारी होता है तो इससे अधिक समय तक भी किसी एक ग्रह में ठहर सकता है। वर्तमान में ये ग्रह कन्या राशि में है। बुध ग्रह 10 सितंबर, शनिवार को अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए मार्गी से वक्री (Budh Vakri 2022) हो जाएगा यानी टेढ़ी चाल चलने लगेगा। इस अवस्था में ये ग्रह 2 अक्टूबर तक रहेगा। बुध की चाल बदलने से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा (Budh Ka Rashifal 2022)। कुछ लोगों के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। आज हम आपको उन राशियों के लिए बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए बुध का वक्री होना शुभ रहेगा। आगे जानिए इन राशियों के बारे में…

कन्या राशि
ये बुध की स्वराशि है, यानी बुध इस राशि का स्वामी है। इसी राशि में बुध वक्री होने जा रहा है। इससे इस राशि के लोगों को शुभ फल मिल सकते हैं। इस राशि के लोगों को अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अटका हुआ धन मिल सकता है। अगर कोई बीमारियों के चलते परेशान हो तो उसे भी राहत मिल सकती है। इस राशि के बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी मिल सकता है।

धनु राशि
इस राशि के लोगों को भी बुध की चाल बदलने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। पार्ट टाइम के ऑफर भी इस राशि के लोगों को मिल सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है, जिससे इनकी प्रसन्नता बढ़ सकती है। कुल मिलाकर ये समय इनके लिए शुभ रहेगा और परेशानियां कम होंगी।

मकर राशि
इस राशि के लोगों का किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। उच्च अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक शांति रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। 

ये भी पढ़ें-

Onam 2022: इस बार कब मनाया जाएगा ओणम? जानिए तारीख, महत्व और इससे जुड़ी कथा


Ganesh Utsav 2022: 9 सितंबर से पहले कर लें ये उपाय, दूर होगी परेशानियां और किस्मत देने लगेगी साथ

Ganesh Utsav 2022: श्रीगणेश ने कब-कब कौन-सा अवतार लिए? क्या आप जानते हैं इनसे जुड़ी रोचक कथाएं
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम