Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से बना लक्ष्मी नारायण योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

Published : Oct 27, 2022, 01:59 PM IST
Budh Gochar 2022: बुध के राशि बदलने से बना लक्ष्मी नारायण योग, किस राशि पर कैसा होगा असर?

सार

Budh Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई भी ग्रह एक राशि में अधिक समय तक नहीं रहता। एक तय समय पर हर ग्रह राशि बदलता ही है। हाल ही में सौर मंडल के राजकुमार बुध ने कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया है।  

उज्जैन. हमारे सौर मंडल में जितने भी ग्रह है उन सभी के पास कोई-न-कोई पद है। जैसे सूर्य को सौर मंडल का राजा कहा जाता है, उसी तरह बुध को सौर मंडल का राजकुमार। इसे नपुसंक ग्रह भी कहते हैं। ये ग्रह जिसके अन्य ग्रह के साथ होता है, उसी की प्रकृति के अनुसार फल देने लगता है। बुध ग्रह 26 अक्टूबर, बुधवार को कन्या राशि से निकलकर तुला में आ चुका है। इस राशि बुध ग्रह 11 नवंबर तक रहेगा। बुध के राशि बदलने का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। साथ ही इसका असर देश-दुनिया पर भी होगा। आगे जानिए बुध के राशि परिवर्तन का असर…

बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग
बुध ग्रह तुला राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले से ही शुक्र और सूर्य स्थित है। इस तरह एक ही राशि में तीन ग्रह होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और बुध के एक साथ होने से लक्ष्मी नारायण योग बनता है। ये योग बहुत ही शुभ है।  

आर्थिक मामलों में आएगी तेजी 
- पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, बुध ग्रह आर्थिक स्थितियों पर सीधे असर डालता है। शुक्र जहां भौतिक-सुविधाओं का कारक है, वहीं बुध बिजनेस से जुड़े मामलों को प्रभावित करता है। 
- शुक्र और बुध की युति से कई लोगों की इनकम बढ़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। जो लोग सरकारी नौकरी में है उन्हें बड़ा पद मिल सकता है। रोजगार के अवसर में वृद्धि होगी। 
- विद्यार्थियों के लिए भी ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। बिजनेस में चल रही मंदी दूर होगी। रुपए पैसों की आवक बढ़ेगी। कामकाज में तेजी आएगी। शेयर मार्केट में भी उछाल आने की उम्मीद है।

किस राशि पर कैसा होगा असर?
मेष राशि:
नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाइयों के सहयोग से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृष राशि: इनके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आय में अचानक कमी आ सकती है। लव लाइफ में टेंशन बढ़ सकती है।

मिथुन राशि: इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निगेटिव विचार परेशान कर सकते हैं। काम ज्यादा करना पड़ेगा।

कर्क राशि: धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। संतान को लेकर किसी बात की चिंता बढ़ सकती है।

सिंह राशि: इन्हें क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। सेहत को लेकर परेशानियां बनी रहेगी।

कन्या राशि: किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशी होगी। इन्वेस्टमेंट के लिए समय ठीक है। भविष्य में इसका फायदा होगा।

तुला राशि: इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। बैंक बैलेंस में कमी आ सकती है।

वृश्चिक राशि: खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, लेकिन उसका पूरा फायदा नहीं मिलेगा।

धनु राशि: दोस्तों के सहयोग से कोई परेशानी दूर हो सकती है। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि: संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि: इनकम में तेजी आएगी, लेकिन खर्च भी उतनी तेजी से बढ़ेंगे। वाहन सुख मिल सकता है।

मीन राशि: संतान की सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।


ये भी पढ़ें-

Gopashtami 2022: कब मनाया जाएगा गोपाष्टमी पर्व? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, कथा और महत्व


Chhath Puja 2022: छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर से, जानें किस दिन क्या होगा? पूजा विधि, नियम व अन्य बातें
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम