Planets Transit in January 2023: जनवरी 2023 में होगा साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन, ये ग्रह भी बदलेंगे राशि

Grah Gochar January 2023: साल 2023 का पहला महीना जनवरी शुरू हो चुका है। इस महीने में कई ग्रह राशि बदलेंगे, वहीं कई ग्रह यथास्थिति रहेंगे, यानी उनमें कोई परिवर्तन नहीं आएगा। ग्रहों के इन परिवर्तन से कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे।
 

Manish Meharele | Published : Jan 3, 2023 11:48 AM IST / Updated: Jan 03 2023, 05:19 PM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कोई ग्रह ढाई दिन तो कोई ढाई साल में राशि बदलता है। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देता है। (Planets Transit in January 2023) आमतौर पर हर महीने में 4-5 ग्रह राशि बदलते हैं। इनमें सूर्य और चंद्रमा जरूर होते हैं। कोई ग्रह एक महीने में कई बार राशि और चाल बदलता है। आगे जानिए साल 2023 के पहले महीने जनवरी में कब, कौन-सा ग्रह राशि बदलेगा…

13 जनवरी को मंगल होगा मार्गी (Mangal Rashi Parivartan Januray 2023)
साल 2023 में मंगल ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। वर्तमान में ये ग्रह वृष राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। ये ग्रह 13 जनवरी को मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। मंगल के मार्गी होने से इसके अशुभ फल में कमी आएगी और कई राशि वालों को राहत मिलेगी। जनवरी में शेष समय ये ग्रह इसी राशि में रहेगा।

14 को सूर्य बदलेगा राशि (Surya Rashi Parivartan Januray 2023)
14 जनवरी की रात सूर्य राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इसके अगले दिन यानी 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इसी दिन से सूर्य उत्तर गोलार्ध की ओर गति करने लगेगा, इसलिए इसे उत्तरायण भी कहेंगे। इसी दिन खर मास समाप्त हो जाएगा और मांगलिक कामों की शुरूआत हो जाएगी। ये तिथि बहुत खास रहेगी।

17 को शनि बदलेगा राशि (Shani Rashi Parivartan Januray 2023)
17 जनवरी को साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा। इस दिन शनि ग्रह मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलता है, इसलिए इसे साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन कहा जाएगा। शनि के राशि बदलते ही धनु राशि से साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी और मीन पर साढ़ेसाती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। अन्य राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

18 को बदलेगी बुध की चाल (Budh Rashi Parivartan Januray 2023)
18 जनवरी को बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होगा। वर्तमान में ये ग्रह धनु राशि में वक्री है यानी टेढ़ी चाल चल रहा है। ये ग्रह 18 जनवरी को धनु राशि में ही मार्गी हो जाएगा। इसका असर भी सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा।

22 को शुक्र बदलेगा राशि (Shukra Rashi Parivartan Januray 2023)
महीने के अंत में शुक्र ग्रह मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। इस राशि में उस समय शनि भी रहेगा। इस तरह कुंभ राशि में शुक्र और शनि की युति बनेगी। ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के मित्र हैं, इसलिए ये युति शुभ फल देने वाली रहेगी।

अन्य ग्रहों की स्थिति
जनवरी 2023 में चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। महीने की शुरूआत में चंद्रमा वृषभ राशि में रहेगा और अंतिम दिन भी इसी राशि में रहेगा। इस तरह चंद्रमा अपना एक मास पूरा करेगा। अन्य ग्रह राहु-केतु और गुरु की स्थिति में कोई परिवर्तन जनवरी 2023 में देखने को नहीं मिलेगा। 


 

ये भी पढ़ें-

इस देवी मंदिर को नारियलों से होती है 40 करोड़ की सालाना आय, कहां से आते हैं इतने नारियल?


Makar Sankranti 2023: 20वीं सदी में 36 बार 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति, क्यों आ रहा है ये अंतर?

Hindu Tradition: जन्म के बाद क्यों जरूरी है बच्चे का मुंडन संस्कार, सिर पर क्यों लगाई जाती है हल्दी?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this article
click me!