शिवसेना की टिप्पणी पर दुष्यंत चौटाला का जवाबी हमला, बोले- हम नहीं करते हैं धौंस और धमकी की राजनीति

Published : Oct 30, 2019, 12:07 PM IST
शिवसेना की टिप्पणी पर दुष्यंत चौटाला का जवाबी हमला, बोले- हम नहीं करते हैं धौंस और धमकी की राजनीति

सार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जजपा धौंस और धमकी की राजनीति नहीं करती है।

नई दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जजपा धौंस और धमकी की राजनीति नहीं करती है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन के बाद भी महाराष्ट्र में सरकार बनने में हो रहे विलंब को लेकर पूछे गए एक सवाल पर राउत ने कहा था, ‘‘ महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसका पिता जेल में हो।’’

दुष्यंत चौटाला ने दिया टिप्पणी का जवाब

इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए चौटाला ने कहा, ‘‘ हमारा इरादा दूसरों से लड़ने या धौंस या धमकी वाली राजनीति करने का नहीं है। अगले पांच वर्षों में हम ईमानदार राजनीति करना चाहते हैं।’’ राउत पर हमला बोलते हुए चौटाला ने कहा, ‘‘ इसका मतलब है कि वह जानते हैं कि दुष्यंत चौटाला कौन है। मेरे पिता पिछले छह वर्षों से जेल में हैं। उन्होंने कभी उनकी सलामती के बारे में नहीं पूछा। अजय चौटाला जी समय से पूर्व बाहर नहीं निकले हैं। यह बयान संजय जी जैसे लोगों को शोभा नहीं देता है।’’

शिवसेना और भाजपा में महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के पद को लेकर गतिरोध बना हुआ है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon HR Murder: शादी से पहले उजड़ा युवराज का घर, बहस के बाद मर्डर और फिर 7 घंटे लाश लेकर घूमे!
Gurugram Hit and Run: कौन है लवनीश बैंसला जिसने सिया पर किया अश्लील कमेंट, कल्याण से क्या रिश्ता?