बेटी की हालत देख मां समझ गई पूरा माजरा, जांच कराई तो 6 महीने की गर्भवती निकली 10वीं की छात्रा

Published : Feb 04, 2020, 01:43 PM IST
बेटी की हालत देख मां समझ गई पूरा माजरा,  जांच कराई तो 6 महीने की गर्भवती निकली 10वीं की छात्रा

सार

मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला हरियाणा में सामने आया है। जहां 10वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और उसको प्रग्नेंट कर दिया।  

कुरुक्षेत्र (हरियाणा). निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा मिलने के बाद भी देश में रेप के मामले नहीं थम रह हैं। ऐसा ही एक मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला हरियाणा में सामने आया है। जहां 10वीं की छात्रा को ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और उसको प्रग्नेंट कर दिया।

पेट में दर्द हुआ तो बेटी ने मां को बताई आपबीती
दरअसल, यह घटना कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में सामने आई है। जब मासूम की तबीयत खराब हुई तो वह मां के साथ डॉक्टर पास जांच कराने गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। फिर उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात मां को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रवीण नाम का शख्स मुनीम गिरी का काम करता है। इसके अलावा उसने एक किराने की दुकान भी खोली है। वह शाम को जब अपनी दुकान खोलता था उस दौरान बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर बुलाता था।

आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना कर रहा था रेप
आरोपी ने बच्ची का बहला-फुसलाकर दुकान के पीछे बाड़े में ले जाकर कई बार रेप किया। दरिंदा घटना को अंजाम देने के बाद मासूम का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लेता था। जिसके चलते वो छात्रा को बलैकमेल करके रेप करता था। इतना ही नहीं उसने बच्ची को 6 महीने की गर्भवती भी कर दिया। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल