सांपों ने बना रखा था इस घर में अपना बसेरा..एक के बाद एक निकलते गए 6-6 फीट के 11 सांप

रौंगटे खड़े करने वाली यह तस्वीर हरियाणा के करनाल की है। यहां एक घर में एक साथ इतनी संख्या में सांप निकलने का पहला मामला सामने आया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2020 9:49 AM IST

करनाल, हरियाणा. घर में अगर एक सांप ही निकल आए, तो डराने के लिए काफी है। ऐसे में अगर किसी घर में 11 सांप एक साथ निकल पड़ें..तो सोचिए उस घर में रहने वालों की हालत क्या होगी? बेशक सांप जहरीले हों या न हों..लोगों का डरना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक मामला करनाल जिले के असंध कस्बे में सामने आया है। यहां एक घर में 6-6 फीट के 11 सांप निकले। वे जानवरों को बांधने वाली जगह में बैठे हुए थे। 

एक के बाद एक निकलते गए सांप..
असंध के खिजराबाद रोड पर रहने वाले एक शख्स ने खेतों में ही अपना मकान बनाया हुआ है। यहीं उसने  जानवरों को बांधने की जगह रखी है। मंगलवार को वो जब वहां पहुंचा..तो उसे एक सांप दिखाई दिया। इसकी सूचना सांप पकड़ने वाले सतीश फफड़ाना को दी गई। वे मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने पहले सांप को पकड़ा..तो एक-एक करके 11 सांप बाहर निकल आए। हालांकि मकान मालिक को अंदेशा था कि घर में एक से ज्यादा सांप हो सकते हैं। सतीश ने बताया कि यह सांप रैट स्नैक प्रजाति का है। यह खतरनाक सांपों की श्रेणी में नहीं आता। ये खेतों में रहने वाले चूहों को खाता है। इसलिए इसे किसानों का मित्र भी कहते हैं। यह सांप किसी पर हमला नहीं करता। अगर उसे छेड़ा जाए, तो ही गुस्से में वार करता है।

Share this article
click me!