विदेश जाने का ख्वाब टूटा..तो लिखा आखिरी खत, 6 महीने से चक्कर काटते हुए थक चुका है..

Published : Feb 26, 2020, 01:03 PM IST
विदेश जाने का ख्वाब टूटा..तो लिखा आखिरी खत, 6 महीने से चक्कर काटते हुए थक चुका है..

सार

किसी ने इस शख्स से विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए ले लिए थे। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है।

कुरुक्षेत्र, हरियाणा. विदेश जाने की उम्मीद में एक युवक ने किसी परिचित को 10 लाख रुपए दे दिए। लेकिन उसकी मुराद अधूरी रह गई। वो पिछले 6 महीने से लगातार अपने पैसों की वापसी के लिए संबंधित व्यक्ति के घर चक्कर काट रहा था। जब मायूस हुआ..तो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने इस बात का जिक्र किया है।

मैं थक चुका हूं...
मृतक अंकुर दुरेजा अर्बन एस्टेट में रहता था। उसने मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि उसे कुरुक्षेत्र के एक दीक्षित परिवार ने विदेश भेजने के नाम पर ठगा। उसने 10 लाख रुपए दिए थे। लेकिन उसे न तो विदेश भेजा गया और न पैसे वापस किए गए। वो पिछले 6 महीने से अपने पैसों के लिए चक्कर काट रहा था।

जांच अधिकारी एसआई ईशम सिंह ने बताया कि युवक सुबह से ही स्टेशन पर घूम रहा था। जैसे ही दिल्ली से पंजाब जा रही मेरी एक्सप्रेस वहां पहुंची..वो आगे कूद गया। मृतक के पिता हरीश के मुताबिक उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था। उसे धमकाया भी गया था। अंकुर उनका इकलौता बेटा था। अंकुर की बहन विदेश में रहती है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी