दौड़ जीतने की खुशी में बेटे को मेला घुमाने निकला था बुजुर्ग, स्कूटी पर बैठे थे जीजा और साले..

Published : Mar 12, 2020, 10:50 AM ISTUpdated : Mar 12, 2020, 10:52 AM IST
दौड़ जीतने की खुशी में बेटे को मेला घुमाने निकला था बुजुर्ग, स्कूटी पर बैठे थे जीजा और साले..

सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार हुआ था यह भीषण हादसा। हादसे के बाद कार पानी की टंकी से जा टकराई।

महेंद्रगढ़, हरियाणा. मौत कब और कहां आ जाए...कोई नहीं जानता। मंगलवार को कनीना-डहीना मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को जबर्दस्त टक्कर दे मारी। हादसे में दोनों छोटी गाड़ियों पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार पानी की टंकी से जा टकराई। इसके बाद ड्राइवर उतरकर भाग गया।

मेला देखने जा रहे थे पिता और पुत्र

डहीना थाने के जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह 62 वर्षीय लालचंद यहां के सीहोर में आयोजित बुजुर्गों की दौड़ में विजयी रहे थे। इस खुशी में वे अपने बेटे 22 साल के संजय बाइक पर बैठकर मेला देखने निकले थे। तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक सहित एक स्कूटी को टक्कर दे मारी। स्कूटी पर 40 वर्षीय महावीर रिवास और उनका जीजा 65 वर्षीय कैलाश पाली बैठे थे। एक्सीडेंट के बाद चारों गाड़ियों से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद कार का ड्राइवर भाग निकला।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी