हरियाणा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा: बप्पा के साथ बह गए लोग, 7 लोगों की मौत...कई का पता नहीं

हरियाणा से गणपति विसर्जन के दौरान दुखद खबर सामने आई है। जहां महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले में बप्पा को विदाई देते वक्त 7 लोगों के की नदी में डूबने से मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
 

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 10, 2022 7:03 AM IST / Updated: Sep 10 2022, 12:36 PM IST

सोनीपत (हरियाणा). पूरे देश में अनंत चतुर्दशी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने भगवान श्री गणेश की झांकियां निकालते हुए विघ्नकर्ता को विदाई दी। इस वजह से लोगों में काफी उत्साह और जोश नजर आया। लेकिन इसी बीच बप्पा की विसर्जन के दौरान कहीं-कहीं हादसे भी हुए। हरियाणा के  महेंद्रगढ़ में 4 और सोनीपत जिले में 3 लोगों की डूबने के कारण मौत हो गई है। वहीं कई जगह जो लोग डूबे हैं प्रशासन उनको अभी भी सर्च कर रहा है। जिसमें कई का कुछ पता नहीं चल सका है। 

सीएम मनोहर लाल ने कहा-ये घटना हृदयविदारक
हरियाणा के इन हादसों पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने कहा-महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असामयिक मृत्यु का समाचार हृदयविदारक है।  कई लोगों को डूबने से बचा लिया गया है और अस्पताल पहुंचाया गया है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं इस कठिन समय में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। 

Latest Videos

महेद्रगढ़ में ऐसे बप्पा के साथ नदी में समा गए लोग
दरअसल, महेंद्रगढ़ में यह हादसा उस वक्त हुआ जब भक्त बप्पा के नारे लगाते हुए गणेश मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आसनवास की बड़ी नहर में मूर्ति विसर्जित करते समय करीब 10 से 15 लोग तेज बहाव में बह गए। जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई। बाकी के लोगों को  गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। वहीं कई लोगों को लापता बताया जा रहा है।

महेंद्रगढ़ हादसे में मरने वालों के नाम 
1. आकाश
2. निकुंज,
3. टिंकू 
4. नितिन है...
( सभी मृतक महेंद्रगढ़ के ढाणी मोहल्ला के रहने वाले थे।)

सोनीपत में देखते ही देखते पानी में समाने लगे लोग
वहीं हरियाणा में दूसरा हादसा सोनीपत में यमुना नदी के मीमारपुर घाट पर हुआ। जब लोग यहां भी गणपति की प्रतिमा को कंधे पर ले जाकर विसर्जन करने जा रहे थे। सभी जोर-जोर से बप्पा के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान कई लोग पानी में डूबने लगे। देखते ही देखते भगदड़ मच गई। किसी तरह लोगों ने कुछ को तो निकाला, लेकिन तीन को नहीं बचा सके। वह नदी की गहराई में समा गए।

मरने वालों का नाम
1. सुनील (45)
2. कार्तिक (13) 
3.भतीजा दीपक (20) 
(बताया जा रहा है कि हादमें मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे जो कि सुंदर सांवरी निवासी थे)

यह भी पढ़ें-खाटू श्याम के भक्त चलती ट्रेन से कूदे: 500 मीटर तक फैल गए शवों के चीथड़े, मौत बनकर आए थे 'किन्नर'

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
ईरान की कमर तोड़ देगा इजराइल का एक खतरनाक प्लान, कर देगा दाने-दाने का मोहताज । Iran । Israel