बेवफा चायवाला: प्यार में धोखा खाए लड़के-लड़कियों के लिए स्पेशल ऑफर

आमतौर पर दिल टूटने के बाद खुद को संभाल पाना बड़ा ही मुश्किल होता है। काम-धंधा, लिखाई-पढ़ाई..सबकुछ गर्त में चला जाता है। लेकिन यहां प्यार में धोखा खाए प्रेमी ने चाय की स्टॉल खोल ली। जानिए टी स्टॉल की खासियत...

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2019 12:09 PM IST

सोनीपत, हरियाणा.  इस महंगाई में चाय पीने के लिए भी 10 बार सोचना पड़ता है। कहीं कट चाय 8-10 रुपए की मिलती है, तो कहीं-कहीं 20-25 रुपए की। ऐसे में अगर किसी स्टॉल पर सस्ती या फ्री में चाय पीने को मिल जाए, तो कहना ही क्या। आइए आपको बताते हैं एक ऐसी टी स्टॉल के बारे में जहां प्रेमी युगल को विशेष ऑफर दिया जाता है। फौजियों को तो मुफ्त में चाय पिलाई जाती है। यह दुकान है सोनीपत के गांधी चौक में। इस टी स्टॉल का नाम भी दिलचस्प है- बेवफा चाय वाला।

Latest Videos

दिल टूटने के बाद खोली दुकान
इस दुकान को चलाते हैं सोनू। वे इस दुकान को खोलने के पीछे की कहानी बयां करते हैं। सोनू के मुताबिक, किसी लड़की से प्यार करते थे। लेकिन एक दिन उसने दिल तोड़ दिया और मुंह मोड़ लिया। प्यार में धोखा खाने के बाद सोनू बहुत दुखी थे। किसी भी काम में मन नहीं लगता था। बस बार-बार बुरे ख्याल आते थे। लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और यह स्टॉल खोल ली। इस स्टॉल पर प्रेमी कपल, प्यार में धोखा खाए कपल के लिए बाकी जगहों से कम रेट पर चाय मिलती है। वहीं फौजी भाइयों को यहां फ्री में चाय पिलाई जाती है। इस स्टॉल पर 21 तरह की चाय और 5 तरह की कॉफी मिलती हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल