हरियाणा में नेता की पत्नी ने बच्चों सहित राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु, बोली-नहीं रही जीने की चाहत

Published : Dec 31, 2020, 02:16 PM IST
हरियाणा में नेता की पत्नी ने बच्चों सहित राष्ट्रपति से मांगी इच्छामृत्यु, बोली-नहीं रही जीने की चाहत

सार

महिला ने इस पत्र में लिखा है कि सिरसा पुलिस ने उनके पति और दोनों बेटों वा दोनों बहुओं के खिलाफ धारा 326 के तहत झूठा मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मैं चाहती हूं कि इस मामले की सही जांच हो या फिर मेरी इच्छामृत्यु स्वीकार किया जाए।

सिरसा (हरियाणा). कभी इंसान इतना दुखी हो जाता है कि उसकी जीने की चाह ही खत्म हो जाती है। ऐसा ही एक दुखद मामला हरियाणा से सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी के नेता की पत्नी ने अपने बच्चों सहित राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी है।

पुलिस से दुखी होकर जिंदगी खत्म करने जा रहा परिवार
दरअसल, यह मामला सिरसा का है, जहां आप पार्टी के नेता हलका अध्यक्ष हंसराज सामा की पत्नी बिमला देवी ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम इच्छामृत्यु का पत्र लिखा है। महिला ने इस पत्र में लिखा है कि सिरसा पुलिस ने उनके पति और दोनों बेटों वा दोनों बहुओं के खिलाफ धारा 326 के तहत झूठा मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मैं चाहती हूं कि इस मामले की सही जांच हो या फिर मेरी इच्छामृत्यु स्वीकार किया जाए।

ये है पूरा मामला..जिसकी वजह से दुखी है महिला
विमला देवी ने बताया कि पिछले महीने 28 नवंबर को हमारे परिवार और पड़ोसी के बीच मामूली सा विवाद हो गया था। जिसमें किसी को कोई चोट नहीं आई थी। लेकिन पुलिस ने झूठा मेडिकल बनाकर पति हंसराज और मेरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया था।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Today Weather: दिल्ली-नोएडा में बारिश, यूपी में कहीं राहत तो कहीं गर्मी, भोपाल-इंदौर में झुलसाएगी तपिश