कंटेनर चालक को अगवा कर लूट लिए थे 5 करोड़ के मोबाइल फोन, पुलिस ने बिछाया जाल तो ऐसे फंस गया आरोपी

Published : Jan 14, 2023, 02:22 PM ISTUpdated : Jan 14, 2023, 02:25 PM IST
कंटेनर चालक को अगवा कर लूट लिए थे 5 करोड़ के मोबाइल फोन, पुलिस ने बिछाया जाल तो ऐसे फंस गया आरोपी

सार

रोहतक एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। कंटेनर चालक को अगवाकर पांच करोड़ के मोबाइल फोन लूटने के आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके एक साथी को पुलिस ने बीते अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। 

रोहतक(Haryana). रोहतक एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। कंटेनर चालक को अगवाकर पांच करोड़ के मोबाइल फोन लूटने के आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। नौ माह पहले पांच करोड़ की इस लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले गांव टोंक कलां निवासी लोकेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके एक साथी को पुलिस ने बीते अक्टूबर में गिरफ्तार किया था। 

जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बावल के कंटेनर चालक को अगवा कर 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूटे गए थे। दीपक ने अपने सात साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में कसौला थाने में अपहरण व लूट का मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। तब से पुलिस लगातार इस गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी।

अक्टूबर में गिरोह की एक सदस्य हुआ था गिरफ्तार 
एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि एसटीएफ रोहतक के इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल की टीम ने अक्तूबर 2022 में मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव टोंक कलां निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी। दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही उसके गांव के रहने वाले लोकेन्द्र का नाम सामने आया था। लोकेन्द्र भी इस लूटकांड में मुख्य भूमिका में शामिल था। काफी लम्बे इंतजार के बाद अब आरोपी लोकेंद्र पुलिस के हाथ आया है।  

8 लोगों के गिरोह ने दिया था घटना को अंजाम 
एसटीएफ एसपी सुमित कुमार ने बताया कि लोकेन्द्र ने अपने 7 अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 मई 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 2, सेक्टर 8, बावल के कंटेनर के चालक को अगवा कर लिया था। साथ ही कंटेनर से 5 करोड़ के मोबाइल फोन लूटे थे। इस संबंध में रेवाड़ी के कसौला थाने में केस दर्ज है। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे इसके गांव से ही पकड़ा गया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सीआईए धारूहेड़ा को सौंपा गया है।

इसे भी पढ़ें...

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, तीन सवारों की दर्दनाक मौत, पंजाब से गोहाना जा रही थी कार

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच