घर में मिली परिवार के 6 लोगों की बॉडी, माता-पिता, पत्नी और बच्चों के शव को देख हर कोई शॉक्ड

Published : Aug 26, 2022, 10:38 AM ISTUpdated : Aug 26, 2022, 11:04 AM IST
घर में मिली परिवार के 6 लोगों की बॉडी, माता-पिता, पत्नी और बच्चों के शव को देख हर कोई शॉक्ड

सार

ये मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या है इस मामले का खुलासा अभी नहीं हुआ है।  फिलहाल पहुंची पुलिस दोनों एंगल से मामले की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने फैमली मेंबर को मारा फिर खुद सुसाइड किया। 

अंबाला. हरियाणा के अंबाला जिले में एक सनसनी मालमा सामने आया है। अंबाला के बलाना गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों के शव उनके आवास पर मिले हैं। पुलिस संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने पहले अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों को जहर देकर मार दिया। उसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

 

हरियाणा पुलिस ने बताया कि अंबाला के बलाना गांव में एक परिवार के 6 सदस्य अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। ये मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या है इस मामले का खुलासा अभी नहीं हुआ है।  फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों एंगल से मामले की तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत किस कारण से हुई है इसका खुलासा अभी नहीं हो सकता है। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों से परिवार के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

मौके पर मिला सुसाइड नोट
डीएसपी अंबाला जोगिंदर शर्मा ने बताया कि हम जब यहां पहुंचे तो एक ही परिवार के 6 सदस्यों को मृत हालत में पाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया है और घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, इस मामले की जांच जारी है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है फिलहाल पुलिस के द्वारा अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। सुसाइड नोट मिलने के बाद माना जा रहा है कि ये आत्महत्या का मामला हो सकता है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

इसे भी पढ़ें- सोनाली फोगाट का पहले रेप किया बाद में कर दिया मर्डर, भाई ने गोवा पुलिस को बताया PA का घिनौना सच!

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL