अंबाला में नहर के किनारे का दृश्य देख कांप गया किसान, टैटू खोल सकता है कई राज

Published : Aug 04, 2022, 07:59 AM IST
अंबाला में नहर के किनारे का दृश्य देख कांप गया किसान, टैटू खोल सकता है कई राज

सार

बराड़ा थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या गर्दन काटकर की गई है। महिला के शरीर में टैटू बने हैं। लेकिन पहचान नहीं हुई है। 

अंबाला.  हरियाणा के अंबाला जिले में एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जिले के दादुपुर-नवली नहर में एक महिला का शव मिला है। थोड़ी दूरी पर ही महिला का सिर पड़ा था। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। 

गर्दन काटकर की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, महिला की गर्दन काटकर हत्या की गई है। पुलिस को शव की जानकारी खेत जा रहे एक किसान ने दी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। किसान ने बताया कि जब वह नहर से अपने खेत की तरफ जा रहा था तो रास्ते में उसे एक महिला का शव दिखाई दिया। जिसकी गर्दन थोड़ी दूर पर पड़ी थी। उसके बाद उसने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच बताई जा रही है। 

महिला के हाथ में टैटू
बताया जा रहा है कि महिला के हाथ पर उसके नाम का टैटू बना हुआ है। महिला के एक हाथ में उसका नाम औऱ दूसरे हाथ में जिला गाजीपुर सुरमा लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार, हो सकता है कि यह महिला गाजीपुर की रहने वाली हो। फिलहाल पुलिस को महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस 
बराड़ा थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला कैंट सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। वहीं, किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, महिला की शिनाख्त कर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- मकान से आ रही थी दुर्गंध, लोगों ने पुलिस को बुलाया, दरवाजा तोड़ने के बाद भयानक दृश्य देख हर कोई कांप गया

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Faridabad Shocker: अस्पताल का गेट बंद, महिला ने टॉर्च की रोशनी में पार्क में दिया बच्चे को जन्म-WATCH
Family Murder Case Gurugram: ज़हर देकर पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश-खौफनाक राज!