न सोनिया न प्रियंका: राहुल ने की 2 रैलियां, 3 CM भी नहीं पहुंचे; सवाल- क्यों बनी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट?

Published : Oct 19, 2019, 03:51 PM ISTUpdated : Oct 19, 2019, 03:55 PM IST
न सोनिया न प्रियंका: राहुल ने की 2 रैलियां, 3 CM भी नहीं पहुंचे; सवाल- क्यों बनी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट?

सार

कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेताओं में महज राहुल गांधी ही हरियाणा में चुनावी प्रचार में उतरे हैं, हालांकि राहुल गांधी की रैली पहले महज एक ही थी, लेकिन शुक्रवार को सोनिया गांधी के महेंद्रगढ़ कार्यक्रम कैंसिल हो जाने के चलते उन्होंने जाकर संबोधित किया।

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव की सियासी जंग फतह करने के लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चेहरा बनाया तो प्रदेश अध्यक्ष की कमान कुमारी शैलजा को दिया। हालांकि चुनावी धार देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम दिग्गज स्टार प्रचारक हरियणा रण में नहीं उतरे, जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है और शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा।

कांग्रेस हरियाणा की सियासी फिजा को अपने पक्ष में बनाने के लिए अक्टूबर के पहले सप्ताह में 40 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित तमाम राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ प्रदेश नेताओं के नाम शामिल थे।

हरियाणा में सोनिया और प्रियंका की एक भी रैली नहीं

कांग्रेस की ओर से दिग्गज नेताओं में महज राहुल गांधी ही हरियाणा में चुनावी प्रचार में उतरे हैं, हालांकि राहुल गांधी की रैली पहले महज एक ही थी, लेकिन शुक्रवार को सोनिया गांधी के महेंद्रगढ़ कार्यक्रम कैंसिल हो जाने के चलते उन्होंने जाकर संबोधित किया। इस तरह से राहुल गांधी ने सिर्फ दो चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। पहली उन्होंने मेवात के नूंह और दूसरी महेंद्रगढ़ इलाके में। जबकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की एक भी रैली नहीं हुई है। इतना ही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी हरियाणा के चुनावी रण में नजर नहीं आए जबकि हरियाणा में पंजाबी और सिख मतदाता अच्छे खासे हैं।

कुमारी शैलजा के सहारे हरियाणा चुनाव प्रचार

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा के सहारे हरियाणा चुनाव प्रचार छोड़ दिया था। इन दोनों नेताओं ने तकरीबन हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में महौल बनाने की कोशिश की है। इन दोनों नेताओं के अलावा हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद और दीपेंद्र हुडा ही नजर आए हैं। इसके अलावा प्रदेश के बाकी नेता अपनी-अपनी विधानसभा सीटों तक ही सीमित रहे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस के मौजूदा चार मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल थी। इनमें से महज राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ही हरियाणा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। हालांकि गहलोत भी आखिरी दौर में उतरे हैं। इसके अलावा पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, एमपी के सीएम कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पूरे चुनाव में कहीं नजर नहीं आए।

ये थी हरियाणा में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान पीएम अशोक गहलोत, एमपी के सीएम कमलनाथ, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, डा. अशेाक तंवर आदि रहे हैं।

इनके अलावा आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अजय यादव, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, दीपेंद्र हुड्डा, सलमान खुर्शीद, कुलदीप शर्मा, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, सुनील जाखड़, विजय इंद्र सिंगला, सचिव पायलट, राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, उदित राज, पवन खेड़ा, इमरान किदवई, पीएल पूनिया, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह राठौड़, राजा रामपाल, प्रदीप जैन आदित्य, नगमा मोरारजी व हरेंद्र मलिक के नाम शामिल थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

वैलेंटाइन डे डिनर के कुछ घंटे बाद ही पत्नी की हत्या: चार्टर्ड अकाउंटेंट का झूठा लूट का खेल फेल
Gurugram Weather Alert: गुरुग्राम में गरज-चमक संग बूंदाबांदी! जानिए कितना गिरेगा तापमान?