दुल्हन बनने जा रहीं दगंल गर्ल बबीता फोगाट, भाभी ने इस तरह शुरू की शादी पहली रस्म

Published : Nov 27, 2019, 05:50 PM ISTUpdated : Nov 27, 2019, 05:52 PM IST
दुल्हन बनने जा रहीं दगंल गर्ल बबीता फोगाट, भाभी ने इस तरह शुरू की शादी पहली रस्म

सार

 1 दिसंबर बबीता विवेक सुहाग के साथ शादी के साथ फेरे लेंगी। 2 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित होगा। शादी का इनविटेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आमिर खान, सनी देओल समेत कई अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियों को दिया गया है।

हिसार (हरियाणा). दगंल गर्ल और रेसलर बबीता फोगाट की शादी की रीति रिवाज और रस्में शुरू हो गई हैं। बुधवार के दिन महिलाओं ने उनके घार आकर पारंपरिक शादी के गीत गाए और बान बैठने की रस्म अदा की गई। इस मौके पर बबीता बेहद खुश नजर आई। बता दें कि 1 दिसंबर बबीता विवेक सुहाग के साथ शादी के साथ फेरे लेंगी। 2 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन आयोजित होगा।

PM मोदी से लेकर आमिर खान तक को दिया है इनविटेशन
पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी शादी का इनविटेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  आमिर खान, सनी देओल समेत कई अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियों को दिया है। बताया जा रह है कि उनकी शादी में राजनेता से लेकर दूसरे क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

बिना दहेज की होगी ये शादी
यह शादी बिना दहेज की होगी। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में होगा, जहां शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया जाएगा। जिसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन परोसे जाएंगे। 

कौन हैं बबीता का मंगेतर
बबीता का मंगेतर विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में उन्होंने भारत केसरी पुरस्कार जीता था। बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी। 

नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ा था बबीता ने
बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस में एसआई की नौकरी छोड़कर अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनाव में उतारा था। वे चुनाव हार गई थी। 

6 साल की उम्र में शुरु कर दी थी कुश्ती की प्रैक्टिस 
बबीता की स्कूली पढ़ाई रोहतक से हुई है। मात्र छह साल की उम्र में इन्होंने बहन गीता फोगट के साथ कुश्ती की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। पिता महावीर फोगट कर्णम मलेश्वरी से प्रभावित थे और चाहते थे कि उनकी बेटियां भी खेलों में देश का नाम रोशन करें। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Family Murder Case Gurugram: ज़हर देकर पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश-खौफनाक राज!
Breaking News: गुरुग्राम के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान