हरियाणा में भाजपा सरकार के 7 साल पूरे, CM खट्टर आज शाम 6 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

हरियाणा (Haryana) में मनोहर लाल खट्टर (Manihar Lal Khattar) दूसरी बार भाजपा सरकार (BJP Government) में मुख्यमंत्री (CM) बने हैं। 2 साल पहले ही हरियाणा में भाजपा और जजजा गठबंधन की सरकार बनी है। प्रदेश में भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपा जश्न मना रही है और प्रदेश में योजनाओं को लेकर जा रही है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 28, 2021 10:03 AM IST / Updated: Oct 28 2021, 03:42 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में 27 अक्टूबर को भाजपा सरकार (BJP Government) के 7 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही साथ ही जजपा (JJP) से गठबंधन के भी दो साल पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (CM Manohar Lal Khattar) गुरुवार शाम 6 बजे बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP workers) को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इन सात सालों की सफलता का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री खट्टर और संगठन की नीतियों को दिया है। पार्टी ने तय किया है कि भाजपा सरकार के सात साल और सात कमाल कार्यक्रम लेकर जनता के बीच जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को और उपलब्धियों को लेकर पूरे माह कार्यक्रम किए जाएंगे। 

हरियाणा भाजपा का कहना है कि प्रदेश आज हर क्षेत्र में उन्नति के पथ पर अग्रसर है। सरकार हरियाणा में नई-नई योजनाओं को लागू कर रही है, जिन से जुड़कर कमजोर तबके के लोगों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री का बिना भेदभाव के एक समान विकास करने की नीति से पूरे हरियाणा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य हो रहे हैं। 

Latest Videos

मुख्यमंत्री का ट्वीट-

 

खट्टर बोले- विकास कार्य रुकने नहीं देंगे
एक दिन पहले खट्टर ने उपचुनाव वाले ऐलनाबाद विधानसभा इलाके में सभा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर लोग गठबंधन के उम्मीदवार को जिताते हैं तो उनकी सीधे तौर पर सरकार में हिस्सेदारी होगी। यहां भाजपा का विधायक ना होते हुए भी पिछले 7 साल में 700 करोड़ के विकास हुए हैं। अभी भी 250 करोड़ के विकास कार्य होने बाकी है, जो जल्द ही पूरे किए जाएंगे। विकास के कार्य रुकने नहीं देंगे, जो विरोध कर रहे हैं, उन्हें अलग कर दो। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सरकार के दो साल निकल चुके हैं, लेकिन 3 साल बाकी है। इन 3 सालों में भरपूर विकास कार्य होंगे।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Haryana Elections: हरियाणा के सीएम की रेस में कौन आगे? चर्चाओं में ये 5 नाम
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल
Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया