
बहादुरगढ़. हरियाणा के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh Accident:)से सुबह-सुबह बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां किसान आंदोलन की 5 महिलाओं ( women farmer)को एक ट्रक ने तेज रफ्तार में कुचल दिया। जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंची मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे के बाद सड़क पर किसानों ने हंगामा भी शुरु कर दिया है।
डिवाइडर पर बैठीं थीं महिलाएं तभी मौत बनकर आया डंपर
दरअसल, यह भयानक एक्सीडेंट सुबह करीब 6 बजे झज्जर रोड पर हुआ। जहां किसान आंदोलन से लौंटी महिलाएं ऑटो के इंतजार में सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठी हुई थीं। इसी दौरान सामने से एक डंपर तेज रफ्तार में आया और महिलाओं को ऊपर चढ़ गया। हादसा इतना भयानक था कि दो ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
कातिल भैंसा! जिसने अपने मालिक को दर्दनाक मौत देकर मार डाला, फिर जो हुआ वह भी बड़ा शॉकिंग था
पंजाब की महिला किसान थीं, आंदोलन का थीं हिस्सा
जानकारी के मुताबिक, हादसे की शिकार हुईं पांचों महिलाएं पंजाब की रहने वाली थीं। वह टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में विरोध प्रदर्शन कर वापस अपने कैंप में लौंट रहीं थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर एक ब्रिज के पास बनाया हुआ है। मृतक महिलाओं की पहचान छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) के रुप में हुई।
सीएम गहलोत के सामने मंच पर बोलते-बोलते कांग्रेस नेता की मौत, उपचुनाव में पहुंचे थे वोट मांगने
सरकार के खिलाफ डटी थीं तीनों
बता दें कि पिछले एक साल यानि नवंबर 2020 से दिल्ली बॉर्डर पर केंद्र सरकार के लाए तीन कानूनों के विरोद में किसानों का आंदोलन चल रहा है। हादसे में मारे जानी वाली यह तीन महिलाएं इसी आंदोलन से जुड़ी थीं। ये महिलाएं रोटेशन के तहत अपने कैंप में जाने वाली थीं। जहां पर वह आराम करती थीं। क्योंकि इनके कैंप में पहुंचने के बाद दूसरा जत्था यहां पहुंचने के लिए रवाना होता था। लेकिन उससे पहले उनकी मौत हो गई।
हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।