ससुराल पहुंचने के 2 घंटे बाद ही दुल्हन ने सुना कुछ ऐसा कि पसीना छूट गया..ऐसी गिरी कि फिर उठ न सकी

Published : Feb 27, 2020, 12:50 PM IST
ससुराल पहुंचने के 2 घंटे बाद ही दुल्हन ने सुना कुछ ऐसा कि पसीना छूट गया..ऐसी गिरी कि फिर उठ न सकी

सार

7 फेरों के कुछ घंटे बाद ही एक दुल्हन की सदमे में मौत हो गई। दरअसल, बारात की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उसके ससुरालपक्ष के भतीजे की मौत हो गई थी। दुल्हन यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई।  

करनाल, हरियाणा. शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हन की सदमे से मौत का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बारात की एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें दूल्हे के भतीजे की मौत हो गई थी। इस मातमी माहौल में भी शादी चलती रही। लेकिन दुल्हन को इसकी खबर लगी, तो उसे गहरा सदमा लगा। अचानक वो बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  सुबही गांव में भतीजे का अंतिम संस्कार हुआ, तो शाम को दुल्हन का।


7 बजे ससुराल पहुंची दुल्हन..9 बजे मौत..
मामला मंगलवार का है। बारात की एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई थी। इस हादसे में दूल्हे के भतीजे साहिल की मौत हो गई थी। वहीं तीन दोस्त घायल हो गए थे। फिर भी लोगों की सलाह पर यह शादी नहीं रोकी गई। मंगलवार रात करीब 7 बजे दुल्हन निकेश अपने पति रविन के साथ ससुराल पहुंची। इसी दौरान कुछ अन्य रस्मों के बीच दुल्हन को इस एक्सीडेंट के बारे में पता चला। यह सुनकर दुल्हन मायूस हो गई। रात 9 बजे वो दुल्हन की ड्रेस बदलने कमरे में गई। अचानक उसे घबराहट हुई। उसका पसीना छूट गया और वो बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविन के दादा 82 वर्षीय अंतराम ने बताया कि बारात गुल्लरपुर गांव गई थी।

दुबई से शादी करने आया था दूल्हा
दूल्हा रविन कई सालों से दुबई में जॉब करता है। वो ईएफएस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में इंजीनियर है। वो डेढ़ महीने की छुट्टी लेकर 19 फरवरी को शादी करने के लिए भारत आया था। दुल्हन निकेश ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया था। वो गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थी। दोनों शादी करके दुबई जाने वाले थे। दूल्हे का छोटा भाई कनाडा में रहता है। वो भी शादी के लिए यहां आया हुआ था। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी