योगी आदित्यनाथ का आरोप देश बेचने के बाद पार्टी का टिकट बेच रही है कांग्रेस

Published : Oct 11, 2019, 08:03 PM IST
योगी आदित्यनाथ का आरोप देश बेचने के बाद पार्टी का टिकट बेच रही है कांग्रेस

सार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उसके हाथ से चली गई, तो इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के टिकट बेचने शुरू कर दिए। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकट बेचे गए हैं।  

जींद. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी शुक्रवार को जुलाना में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


कांग्रेस के DNA में है भ्रष्टाचार 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ‘भारत माता की जय’ बोलने में शर्म आती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने वालों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भ्रष्टाचार है-- कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टू-जी घोटाला और फिर हरियाणा में जमीन घोटाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व की सरकार में कांग्रेस के दामाद ने गुरुग्राम, रोहतक व पंचकूला में करोड़ों की जमीन कौडि़यों के भाव खरीदी। योगी ने कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रवाद, देश-दुनिया व विकास से मतलब नहीं है। उनका मतलब आतंकवाद, नक्लसवाद व परिवार से है। कांग्रेस चाहती है कि जम्मू में आतंकी घुसपैठ हो, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के साथ पूरे देश का समान विकास चाहते हैं।

पहले देश को बेचा अब टिकट बेच रहे 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को बेचा। जब देश की सत्ता उसके हाथ से चली गई, तो इसके नेताओं ने अपनी पार्टी के टिकट बेचने शुरू कर दिए। पार्टी के नेता ही लगातार आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा टिकट बेचे गए हैं।

बिना पायलेट की गाड़ी बन गई है कांग्रेस- योगी 
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था, मगर चार महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। कांग्रेस की हालत बिना पायलट के दिशाहीन गाड़ी जैसी हो गई है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एसियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेटलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

HBSE 12th Result 2026 Date: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर! मई में आएगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Today Weather: दिल्ली-नोएडा में बारिश, यूपी में कहीं राहत तो कहीं गर्मी, भोपाल-इंदौर में झुलसाएगी तपिश