घर पहुंचा सिक्किम हादसे में मारे गए जवान का शव, नम आंखों से दी गई विदाई, 6 माह के बेटे ने दी मुखाग्नि

Published : Dec 25, 2022, 05:52 PM IST
घर पहुंचा सिक्किम हादसे में मारे गए जवान का शव, नम आंखों से दी गई विदाई, 6 माह के बेटे ने दी मुखाग्नि

सार

सिक्किम हादसे में शहीद हुए जवान विकास राहड़ का शव रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गईं।

फतेहाबाद(Haryana). सिक्किम हादसे में शहीद हुए जवान विकास राहड़ का शव रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा तो लोगों की आंखें नम हो गईं। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और क्षेत्र के लोगों का तांता लगा रहा। जवान की अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। 6 माह के बेटे ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टू खंड के गांव पीलीमंदोरी  निवासी विकास राहड़ राष्ट्रीय खिलाड़ी थे और खेल कोटे से चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। सेना में ग्रेनेडियर की पोस्ट पर तैनात विकास की दो साल पहले शादी हुई थी और 6 माह पहले ही वे एक बेटे के पिता बने थे। सिक्किम में सेना के ट्रक के खाई में गिरने से हुए हादसे में विकास राहड़ की भी मौत हो गई थी, जिनका रविवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी हजारों की भीड़
सेना के जवान विकास राहड़ का पार्थिव शरीर रविवार सुबह सेना के ट्रक में फतेहाबाद के भट्टू पहुंचा। इसके बाद शव उनके पैतृक गांव पीलीमंदोरी लाया गया। भट्टू से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मोटरसाइकिल के काफिले के बीच शव को गांव में लेकर पहुंचे। इस दौरान विकास अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगते रहे। पूरे रास्ते हजारों लोगों की भीड़ शहीद के अंतिम दर्शन को उमड़ी रही।

6 माह के बेटे ने दी मुखाग्नि
विकास का शव जब उनके घर पहुंचा तो वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े। उनके परिजनों में कोहराम मच गया। हर कोई रो रहा था, सभी के जुबान पर सिर्फ 2 साल पहले ब्याह कर आई विकास की पत्नी और उनके 6 माह के बेटे का नाम था। अंतिम दर्शन के बाद विकास का शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। जहां उनके 6 माह के बेटे से चिता को मुखाग्नि दिलवाई गई।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में आखिर ऐसा क्या है? रूट, स्पीड, समय और तकनीक ने सबको चौंकाया