PM Modi की सुरक्षा में तैनात जवान ने पत्नी और साली को पीटा..बोला-जान से मार दूंगा और कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता

Published : Dec 12, 2021, 01:51 PM ISTUpdated : Dec 12, 2021, 01:57 PM IST
PM Modi की सुरक्षा में तैनात जवान ने पत्नी और साली को पीटा..बोला-जान से मार दूंगा और कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता

सार

एक हैरान करने वाला मामला हरियाणा के हिसार से सामने आया है। जहां  पीएम मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड यानि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने अपनी पत्नी और साली के साथ मारपीट की है। धमकी देते हुए बोला- मैं पीएम मोदी की सुरक्षा करता हूं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।  

हिसार (हरियाणा). घरेलू कलह (domestic violence) के मामले जरुरी नहीं कि निचले तबके के लोगों में सामने आएं। कई बार देखा जाता है कि पढ़े-लिखे लोग भी छोटी-छोटी बातों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला हरियाणा के हिसार से सामने आया है। जहां  पीएम मोदी के स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड (pm modis special security guard) यानि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने अपनी पत्नी और साली के साथ मारपीट की है। साथ उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला ने अपनी के साथ पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है।

दोनों में चल रहा तलाक फिर भी मारपीट
दरअसल, यह घटना हिसार जिले के आजाद नगर से सामने आई है। जहां CRPF जवान संजय के खिलाफ उसकी पत्नी सीमा और साली कविता ने शिकायत  दर्ज करवाई है। एफआईआर लिखने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि दोनों पिछले कुछ सालों से अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों का तलाक का केस लगाया हुआ है जो अदालत में विचाराधीन है।

जवान ने पिता के सामने की बदतमीजी
बता दें कि यह मारपीट की घटना शुक्रवार शाम की है, जब पति संजय, ससुर रोशनलाल और अऩ्य रिश्तेदार सीमा के घर पहुंचे हुए थे। इस दौरान पहले तो पति ने पत्नी को गालियां दी फिर उसके साथ बदतमीजी करते पिटाई की। इतना ही नहीं साथ ले जाने के लिए जोर जबरदस्ती भी करने लगा। पीड़िता को बचाने के लिए जब उसकी बहन कविता आई तो उसके साथ भी मारपीट की। 

साली बचाने आई तो उसको भी पीटा
जवान संजय और सीमा की शादी आज से 11 साल पहले हुई थी। विवाह के एक दो साल सब ठीक चला, लेकिन एक बेटी पैदा होने के बाद दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगा। रोज-रोज की लड़ाई के चलते वह अलग-अलग रहने लगे। पत्नी ने पति से खर्चा लेने के लिए कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। महिला ने बताया कि वह धमकी देता है कि मैं पीएम मोदी की सुरक्षा करता हूं, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Weather Forecast 11 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदला मौसम, बारिश-तूफान को लेकर आया बड़ा अपडेट