पत्नी की मौत की खबर सुनकर10 मिनट बाद 82 साल के बुजुर्ग ने भी प्राण त्यागे, एक दिन पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

शादी के दौरान नव दम्पती मंडप में 7 फेरे लेते हैं। दूसरे धर्मों में रीति-रिवाज अलग हो सकते हैं, लेकिन दम्पती जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ देने का वादा जरूर करता है। आमतौर पर दम्पती वादा निभाते भी हैं। लेकिन जैसा वादा 82 साल के बुजुर्ग ने निभाया, वो इनसे जुड़े लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। पति के जब खबर मिली कि उनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रहीं, तो 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। यह मामला फरीदाबाद जिले के एक गांव का है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 17, 2020 8:00 AM IST

फरीदाबाद, हरियाणा. भावुक करने वाली यह कहानी बड़े गांव तिगांव के भकड़ा मोहल्ला के रहने वाले 82 वर्षीय स्वरूप सिंह नागर और उनकी पत्नी रामवती के प्यार से जुड़ी है। शादी के दौरान नव दम्पती मंडप में 7 फेरे लेते हैं। दूसरे धर्मों में रीति-रिवाज अलग हो सकते हैं, लेकिन दम्पती जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ देने का वादा जरूर करता है। आमतौर पर दम्पती वादा निभाते भी हैं। लेकिन जैसा वादा 82 साल के बुजुर्ग ने निभाया, वो इनसे जुड़े लोग कभी नहीं भूल पाएंगे। पति के जब खबर मिली कि उनकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं रहीं, तो 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई।

एक साथ जली दोनों की चिता

Latest Videos

रामवती लंबे समय से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। बुधवार शाम उनका निधन हो गया। इसकी खबर परिजनों ने स्वरूप सिंह को दी। यह सुनकर वे गुमसुम हो गए। फिर रोने लगे थे। इससे पहले कि कोई उन्हें संभालता..10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। इस घटना को सुनकर पूरा गांव हैरान रह गए। दोनों की एक साथ अर्थी निकाली गई और एक साथ चिता जली।

एक दिन पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी...
यह संयोग हो सकता है या बुजुर्ग की अंतरआत्मा की आवाज कि उन्होंने एक दिन पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। स्वरूप सिंह के पोते सौरभ ने बताया कि मंगलवार को दादा ने कहा था कि देखना वो एक साथ ही जाएंगे। रामवती का एशियन अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनकी मौत की खबर फोन पर घर पर दी गई थी। यह सुनकर स्वरूप सिंह पहले चुप रहे और फिर फूट-फूटकर रोने लगे थे। इसके बाद चारपाई पर बैठ गए। उसके 10 मिनट बाद उनकी मौत हो गई। दम्पती का राठी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

परिजनों के मुताबिक, इनकी शादी 60 साल पहले हुई थी। स्वरूप सिंह दिल्ली पुलिस में एएसआई से रिटायर्ड हुए थे। इनके पांच बेटे और दो लड़कियां हैं। दो बेटे खुद भी दिल्ली पुलिस में एएसआई हैं। इनके परिवार में पोते-पड़पोते सहित 23 सदस्य हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
फिरोजाबादः चिता की लकड़ियों को छोड़ लाश लेकर क्यों भागे घरवाले?
'बहुत टॉर्चर करती थी महालक्ष्मी', आरोपी मुक्ति रंजन का चौंकाने वाला सुसाइड नोट