बॉयफ्रेंड का खौफ: मौत से पहले बहन को किया वीडियो कॉल-'बाजी मुझे बचा लो..हबीब मुझे मार डालेगा..'

एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी में सेल्स मैनेजर 28 वर्षीय युवती की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मरने से पहले उसने अलीगढ़ में स्थित अपने घर पर बहन को वीडियो कॉल किया था। इसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड से जान का खतरा बताया था। करीब सालभर पहले युवक और युवती एक दूसरे के संपर्क में आए थे। मृतका तलाकशुदा थी। उसका 2010 में कोलकाता के एक युवक से निकाह हुआ था। लेकिन 6 साल पहले गलतफहमियों के चलते दोनों अलग हो गए थे।

Asianet News Hindi | Published : Jul 14, 2020 6:51 AM IST / Updated: Jul 14 2020, 12:25 PM IST

गुरुग्राम, हरियाणा. एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी में सेल्स मैनेजर 28 वर्षीय युवती की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मरने से पहले उसने अलीगढ़ में स्थित अपने घर पर बहन को वीडियो कॉल किया था। इसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड से जान का खतरा बताया था। करीब सालभर पहले युवक और युवती एक दूसरे के संपर्क में आए थे। मृतका तलाकशुदा थी। उसका 2010 में कोलकाता के एक युवक से निकाह हुआ था। लेकिन 6 साल पहले गलतफहमियों के चलते दोनों अलग हो गए थे। युवती की हत्या शनिवार रात गला घोंटकर की गई।

मरने से पहले कहा था यह..
मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली रिदा की बहन की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाने की पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड हबीब उर्फ विवान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मरने से पहले रिदा ने अपनी बहन को अलीगढ़ वीडिया कॉल किया था। इसमें वो कहते सुनी गई कि बाजी प्लीज उसे बचा लो.. वो मर जाएगी... हबीब उसे मार डालेगा।' युवती इंटीरियर डिजायन कंपनी वाओ स्पेस ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड में जॉब करती थी। उसकी बड़ी बहन तरन्नुम ने बताया कि 11 जुलाई की रात करीब 9.30 रिदा ने उसे वीडियो कॉल किया था। लेकिन फिर कॉल कट हो गया। इसके बाद कई कॉल किए, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। रात करीब 11 बजे उसकी मौत की खबर मिली।
 

 


सालभर पहले हबीब से हुई थी दोस्ती..
तरन्नुम ने एक निजी स्कूल में टीचर हैं। वे अलीगढ़ में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता डॉ. चौधरी एमए खान खाड़ी देशों में डॉक्टर रह चुके हैं। रिदा एक भाई व चार बहनों में सबसे छोटी थी। रिदा का 2010 में कोलकोता के युवक से निकाह हुआ था। लेकिन गलतफहमियों के चलते 6 साल पहले इन्होंने तलाक ले लिया था। रिदा दो साल से गुरग्राम में जॉब कर रही थी।। सालभर पहले वो हबीब के संपर्क में आई थी। रविवार को वो अलीगढ़ आने वाली थी। तरन्नुम ने बताया कि सोमवार को उसके बेटे का बर्थडे था। तरन्नुम ने बताया कि हबीब ने खुद को अविवाहित बताया था। उसने रिदा से शादी का वादा किया था। लेकिन बाद में मालूम चला कि वो शादीशुदा है। उसके एक बेटा है। इसी बात से रिदा अपसेट थी और उससे रिश्ता तोड़ना चाहती थी।


दिल्ली में रह रही एक अन्य बहन पुलिस को सूचित किया था
रिदा की एक बहन सीमा दिल्ली के द्वारका में रहती है। तरन्नुम ने उसे कॉल किया था। सीमा ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो रिदा का शव फर्श पर पड़ा था। लेकिन फंदा भी लटका मिला। आशंका है कि हत्यारे ने इसे सुसाइड का रूप देने की कोशिश की होगी। सहाय पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Share this article
click me!