रात 1 बजे बत्ती गुल होने पर शख्स ने देखा कि उसके घर में पड़ोसी घुसा है और फिर मच गई चीख-पुकार

Published : Jul 13, 2020, 12:40 PM ISTUpdated : Jul 13, 2020, 01:51 PM IST
रात 1 बजे बत्ती गुल होने पर शख्स ने देखा कि उसके घर में पड़ोसी घुसा है और फिर मच गई चीख-पुकार

सार

पड़ोसिन से किसी बात को लेकर चल रही अनबन के बाद एक शख्स ने उसे और उसकी बेटी को जिंदा जला दिया। घटना के वक्त मां-बेटी चारपाई पर सो रहे थे। इस हादसे में महिला का पति भी झुलस गया। घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात लाइट चली जाने पर रात करीब 1 बजे घर में घुस आया था हमलावर। लंबे समय से रंजिश पाले बैठा था आरोपी।

कैथल, हरियाणा. आधी रात एक पड़ोसी ने अपने बगल के परिवार में रहने वाली मां और बेटी को जिंदा जला दिया। आरोपी की पड़ोसिन से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। घटना के वक्त मां-बेटी चारपाई पर सो रहे थे। इस हादसे में महिला का पति भी झुलस गया। घटना में बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात लाइट चली जाने पर रात करीब 1 बजे घर में घुस आया था हमलावर। लंबे समय से रंजिश पाले बैठा था आरोपी। घटना शुक्रवार रात अर्जुन नगर में हुई। महिला को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपी फरार है।


जैसा कि घायल शख्स ने बताया...
वेद प्रकाश ने बताया कि उनके घर के बाजू में फतेहाबाद जिले के टोहाना कस्बे का सुभाष किराये से रहता है। वो उनके ही समाज का है। इससे उसका घर आना-जाना लगा रहता था। लेकिन कुछ दिनों पहले सुभाष का उसकी पत्नी बाला के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने घर आना बंद कर दिया। लेकिन वो रंजिश पाले बैठा था। शुक्रवार रात करीब 1 बजे लाइट जाने पर उसकी आंख खुली। देखा कि अंदर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। आहट सुनकर जब वो अंदर गया, तो देखा कि सुभाष उसकी पत्नी और बेटी तमन्ना को पकड़े हुए था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने मिट्टी का तेल डालकर दोनों को आग लगा दी। घटना के वक्त मां-बेटी चारपाई पर सो रहे थे। दोनों को बचाने की कोशिश में वो भी झुलसा गया। चीख-पुकार मचने पर दूसरे लोग वहां पहुंचे। एम्बुलेंस से मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Inspiring Story: सरपंच बनने के लिए 63 की उम्र में 10वीं पास, दादी ने कर दिया कमाल!