प्रेमिका के लिए पूर्व डिप्टी CM ने पत्नी-बच्चे-कुर्सी सबको मार दिया लात, चंद्रमोहन से बन गए 'चांद मोहम्मद'

Published : Oct 24, 2019, 10:55 AM ISTUpdated : Oct 24, 2019, 05:23 PM IST
प्रेमिका के लिए पूर्व डिप्टी CM ने पत्नी-बच्चे-कुर्सी सबको मार दिया लात, चंद्रमोहन से बन गए 'चांद मोहम्मद'

सार

पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे, उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। फिजा नाम की महिला के प्रेम में छोड़ दी थी सत्ता। धर्म बदलकर बन गए थे चांदमोहम्मद। फिजा की मौत हो चुकी है।  

पंचकुला/चंडीगढ़। राजनीति में टॉप पर जाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। लोगों की जिंदगी खप जाती है। और कई बार उन्हें वो मुकाम नहीं मिल पाता। इस मामले में हरियाणा के एक पूर्व डिप्टी सीएम का वाकया बहुत दिलचस्प है। उन्होंने राजनीति में ऊंचाई हासिल की, मगर मोहब्बत के लिए एक झटके में पत्नी, घर-परिवार, धर्म और कुर्सी को लात मार दी।

प्रेमिका के लिए अपनाया मुस्लिम धर्म 
बात हरियाणा के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और पांच बार विधायक रहे चंद्रमोहन की ही हो रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के बेटे और कुलदीप बिश्नोई के भाई चंद्रमोहन प्रेम में ऐसा पड़े कि उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

शादी करने के लिए डिप्टी साएम का पद त्यागा
चंद्रमोहन, ग्रैजुएट हैं। उनकी पत्नी का नाम सीमा है। इन्होंने अपनी प्रेमिका अनुराधा बाली से धर्म बदलकर शादी कर ली। अनुराधा फिजा बन गईं और चंद्रमोहन, चांद मोहम्मद। शादी के लिए चंद्रमोहन ने डिप्टी सीएम का पद त्याग दिया। घर परिवार से अलग-थलग पड़ गए। राजनीतिक बनवास भी झेलना पड़ा था। मगर बाद में चांद मोहम्मद का मन बदल गया।

एसएमएस से दिया था फिजा को तलाक 
पहली पत्नी और बच्‍चों की याद ऐसी आई कि चंद्रमोहन ने 2009 में अनुराधा बाली यानी फिजा को तलाक दे दिया। तब एसएमएस के जरिए दिया गया तलाक भी राजनीतिक चर्चा का विषय बना था।  चंद्रमोहन एक बार फिर सियासत में सक्रिय हो गए। माहिर वो पहले से ही थे।

(हाई प्रोफाइल सीटों पर हार-जीत, नेताओं का बैकग्राउंड, नतीजों का एनालिसिस और चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)

चंद्रमोहन के अपहरण का आरोप लगा फिजा पर 
चंद्रमोहन ने कांग्रेस छोड़कर बनाई  पिता की पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दूसरी पत्नी फिजा से छुटकारा पाने के लिए चंद्रमोहन अचानक गायब भी हो गए थे। हरियाणा में खूब ड्रामा देखने को मिला। अपहरण की खबरें भी आईं। अपहरण के आरोप पत्‍नी फिजा ने लगाए थे।

तलाक देने के बाद फिजा ने लगाए रेप के आरोप
चंद्रमोहन की दूसरी शादी का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। 2009 में पूर्व मुख्यमंत्री ने तलाक दिया जिसके बाद फिजा ने उनके खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी जैसे कई मामले दर्ज करवा दिए। फिजा ने कहा कि वह मामले में न्याय के लिए अदालत जाएंगी। फिजा ने चंद्रमोहन पर हत्‍या की साजिश का भी आरोप लगाया था।

तलाक एपिसोड के करीब तीन साल बाद 2012 में फिजा की संदिग्ध मौत हुई। घर में उसकी लाश सड़ी-गली हालत में मिली थी। उसके शरीर में एल्युमिनियम फॉस्फेट और अल्‍‍कोहल पाया गया था। एक बार फिर हरियाणा की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री और फिजा का रिश्ता जबरदस्त चर्चाओं का केंद्र बना।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

किसान के बेटी की शादी में पहुंचे राहुल गांधी, दुल्हन ने खिलाया चूरमा और बालूशाही-PHOTOS
Gurugram Construction Accident: 60 फीट गहरे बेसमेंट में फंसे मजदूर-7 की मौत-Video